"सलमान पर हंगामा...तब कहां थे जब पूछा गया था हीरोइनों का RATE"!
हाल ही में सलमान खान के एक कमेंट को लेकर काफी हंगामा हुआ लेकिन जिस बात पर हंगामा होना चाहिए था उस पर किसी ने कुछ नहीं बोला। फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की फिल्म 1920 लंदन की हीरोइन मीरा चोपड़ा के बारे में महान केआरके ने लिखा कि विक्रम मीरा को सप्लाई करते हैं।
[केआरके का आलिया पर चीप कमेंट]
इसका मतलब साफ था कि केआरके ने विक्रम को दलाल कहा था और मीरा को धंधा करने वाली लड़की। ऐसा खुद विक्रम भट्ट ने अपने पोस्ट में लिखा। और साथ में ये भी लिखा कि कैसे सबने उन्हें रोक दिया कि केआरके के मुंह लगना बेकार है।
लेकिन फिर विक्रम ने अपनी बेटी को रोते देखा और उन्हें समझ आया कि एक आदमी किस तरह उनके घर पर असर डाल सकता है। इसके बाद विक्रम ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि भले ही लोगों ने उन्हें समझाया कि केआरके जैसों के मुंह नहीं लगते।
[सनी लियोन पर राम गोपाल वर्मा का CHEAP कमेंट!]
लेकिन फिर भी वो केआरके से सारा हिसाब करना चाहते हैं। इसका कारण साफ है कि केआरके आज से नहीं पता नहीं कब से बॉलीवुड की हीरोइनों के बारे में कुछ भी बोलते चले आ रहे हैं। लेकिन ताज्जुब इस बात का है कि आज तक किसी ने उनके खिलाफ कुछ नहीं बोला।
विक्रम भट्ट ने अपने पोस्ट में ये भी बताया कि किस किस हीरोइन को केआरके क्या क्या भद्दी टिप्पणी कर चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications