TRAILER: सच्ची घटना पर आधारित है विक्रम भट्ट की 'घोस्ट'- इस हॉरर फिल्म में नजर आएंगी सनाया ईरानी

राज, 1920, हॉटेड जैसी हॉरर फिल्में देने वाले निर्देशक विक्रम भट्ट एक बार फिर नई कहानी के साथ दर्शकों के सामने हैं। विक्रम भट्ट की इस फिल्म का नाम है- घोस्ट। जिसमें मुख्य किरदार निभा रहे हैं सनाया ईरानी और शिवम भार्गव। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसे प्रोड्यूस किया है वासु भगनानी ने।

टीवी की दुनिया में नाम कमा चुकीं सनाया ईरानी इस फिल्म में लीड रोल निभाती नजर आएंगी। लिहाजा, उनके फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज काफी बढ़ चुका है। ट्रेलर से भी अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि सनाया ने फिल्म में अच्छा काम किया है।

Ghost Trailer

गौरतलब है कि इस फिल्म की तैयारी 2011 में ही शुरु हो चुकी है। लेकिन अलग अलग वजहों से फिल्म टलती चली गई। पहले फिल्म में स्टारकास्ट भी अलग थे। बहरहाल, अब जबकि फिल्म पूरी हो चुकी है, देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक इस हॉरर फिल्म से कितना रोमांचित होते हैं।

अब जबकि बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों के नाम पर स्त्री जैसी फिल्में दर्शकों के सामने आ रही हैं। ऐसे में 'घोस्ट' पुरानी हॉरर फिल्मों की याद दिलाती है, जहां हॉरर के साथ साथ लव स्टोरी चलती थी। लंबे समय से ऐसी कोई फिल्म नहीं आई है, लिहाजा, घोस्ट काम कर सकती है।

विक्रम भट्ट ने कहा- भट्ट ने यह भी बताया कि यह एक सच्ची कहानी पर आधारित है। घोस्ट आपको करण खन्ना की यात्रा पर ले जाती है, जिस पर उसकी पत्नी की हत्या का आरोप है, लेकिन उसका मानना है कि उसकी हत्या किसी आत्मा ने की है। आगे, एक शैतान की ऐसी भयावह कहानी है, जो आपको सदमे और भय से भर देगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X