30 सालों में इस बॉलीवुड डायरेक्टर ने दी सिर्फ एक हिट, 25 फ़िल्में रहीं फ्लॉप, आज भी कर रहा काम

Vikram Bhatt

कई बार जब भी फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आती है या फिर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाती है तो हमेशा हीरो हीरोइन पर ही सवाल उठते हैं। लेकिन असलियत तो यह है कि हीरो सिर्फ एक्टिंग करता है और असली काम तोनिर्देशक का होता है। आज हम आपको एक ऐसे ही हिंदी फिल्मों के डायरेक्टर के बारे में बताने वाले हैं जो कि तकरीबन 3 दशकों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उनकी अभी तक तकरीबन दो दर्जन से भी ज्यादा फिल्में फ्लॉप हुई और करोड़ों रुपए की बर्बादी हुई। इसके बावजूद भी वह आज भी फिल्मों में एक्टिव है।

25 फ़िल्में दी फ्लॉप

दरअसल, हम बॉलीवुड के नामचीन फैमिली से आने वाले डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बात कर रही हैं। उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में 29 साल हो चुके हैं और उन्होंने अपने पूरे करियर में 25 फिल्में फ्लॉप दी हैं। लेकिन आपको बता दें कि विक्रम भट्ट वेब सीरीज के लिए जाने जाते हैं और दर्शकों द्वारा भी उनकी वेब सीरीज काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि विक्रम भट्ट, महेश भट्ट के छोटे भाई हैं और आलिया भट्ट के चाचा है।

29 साल के करियर में बनाई 33 फ़िल्में

जब भी विक्रम भट्ट का नाम सामने आता है तो हमेशा उनका नाम ज्यादा फ्लॉप फिल्में देने वाले बॉलीवुड डायरेक्टर की लिस्ट में शुमार हो जाता है। उन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी और काफी सुर्खियों में भी आए। उन्होंने अपना करियर साल 1994 में शुरू किया और उन्होंने तकरीबन 33 फिल्में अपने पूरे करियर में बनाई। इन 35 फिल्मों में से 25 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरीके से फ्लॉप हो गई। बाकी की 8 फिल्मों में से 3 फिल्मों ने औसत कमाई कर डाली और 3 हिट हो गई। तो वहीं एक को सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों से नवाजा गया। हैरानी की बात तो यह है कि विक्रम भट्ट ने अपने इतने लंबे करियर में सिर्फ एक ही ब्लॉकबस्टर फिल्म दी।

विक्रम भट्ट फ्लॉप फिल्मों के बावजूद भी हैं हिट

लेकिन ताज्जुब की बात तो यह है कि विक्रम भट्ट ने इतनी सारी असफलताओं के बावजूद भी इंडस्ट्री में इतनी कामयाबी कैसे हासिल की? बता दें कि हर कुछ साल में वह एक बार हिट देने का उनका ट्रेंड बन चुका है और इसके बाद में लोगों को अगली फिल्म की उम्मीद और भी ज्यादा बढ़ने लग जाती है। यहां तक कि उन्हें फिल्म में नयापन लाने और एक डरावनी फिल्म बनाने के लिए भी पसंद किया जाता है।

विक्रम भट्ट का करियर

विक्रम भट्ट के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने बतौर डायरेक्टर 1994 में काम करना शुरू किया और उनकी फिल्म इसी साल 'मदहोश' रिलीज हुई। यह फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद तीन और फिल्में फ्लॉप हो गई। जिसके बाद 1998 में आमिर खान स्टारर फिल्म 'गुलाम' बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई। जिसके बाद में डायरेक्टर की 'कसूर' और 'राज' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट चली गई। जिसके बाद उन्होंने लगातार काम किया और काफ़ी सारी फिल्में उनकी फ्लॉप गई लेकिन उनमें से कुछ हिट भी गई थी।

More from Filmibeat

Read more about: vikram bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X