विक्रम भट्ट की फिल्म में दिखेंगी टीवी स्टार हिना खान- First LOOK के साथ रिलीज डेट की घोषणा
टीवी से लेकर कांस फिल्म फेस्टिवल और अब फिल्में.. एक्ट्रेस हिना खान काफी शानदार पारी खेल रही हैं। हिना ने टीवी से ब्रेक लेकर अब बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया है। विक्रम भट्ट की अगली फिल्म Hacked में हिना खान मेनलीड किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म 31 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी, जहां हिना एक मैगजीन एडिटर का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म से हिना का फर्स्ट लुक काफी शानदार है।
फिल्म में हिना के साथ रोहन शाह, मोहित मल्होत्रा और सिद मक्कर भी अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं अमर पी ठक्कर और कृष्णा भट्ट।

इस फिल्म पर बात करते हुए निर्देशक विक्रम भट्ट ने कहा- ''मुझे लगता है कि फिल्म के लिए हिना में कुछ ऐसा है जो बेहद आकर्षक है। वे सेंसुएलिटी और क्लास की मिश्रण हैं। हिना के इंस्टाग्राम पर तस्वीरें काफी खूबसूरत होती हैं। साथ ही वह एक अच्छी एक्टर हैं। मुझे लगता है मेरे फिल्म के किरदार के लिए हिना फिट हैं..''


Click it and Unblock the Notifications











