प्यार से पहले आदमी का बैंक बैलेेंस देखती हैं सुष्मिता सेन? एक्स बॉयफ्रेंड, डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने दिया जवाब
सुष्मिता सेन आजकल काफी चर्चा में हैं। चर्चा का कारण है पूर्व IPL चीफ ललित मोदी के साथ सुष्मिता सेन का रिलेशनशिप। जब से ललित मोदी ने इस बात का एलान किया है कि वो पूर्व मिस यूनिवर्स के साथ रिलेशनशिप में हैं तब से उन्हें और सुष्मिता सेन को काफी ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि सुष्मिता सेन एक Gold Digger हैं, यानि कि वो ललित मोदी के साथ उनके पैसों की वजह से हैं।
Recommended Video
अब सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड विक्रम भट्ट ने एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेन का बचाव किया है। सुष्मिता सेन के बचाव में विक्रम भट्ट ने कहा कि एक रिलेशनशिप में सुष्मिता कभी पैसे नहीं देख सकती। मैं जब ग़ुलाम बना रहा था उस वक्त उसे डेट कर रहा था। मेरे पास फूटी कौड़ी नहीं थी।

विक्रम भट्ट ने आगे बताया कि उस दौरान, सुष्मिता मुझे अपने पैसों से USA लेकर गई थी। जब मैं वहां पहुंचा तो एक बड़ी सी गाड़ी मेरा इंतज़ार कर रही थी क्योंकि सुष्मिता चाहती थी कि मेरी पहली USA ट्रिप यादगार हो। सुष्मिता प्यार खोजती है, पैसा नहीं। मुझे लगता है कि लोगों की ज़िंदगी का मज़ाक उड़ाना आजकल इंटरटेनमेंट कहलाता है। ये हमेशा होता है, दूसरे का दुख किसी के लिए गॉसिप हो जाता है। जब करीना ने सैफ से शादी की थी तो वो भी ट्रोल हुई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











