सौतेली मां का लहंगा पहना दुल्हनिया बनी मशहूर स्टार की बेटी, दो साल पहले ही पापा रचाई थी शादी

Krishna Bhatt

मशहूर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने 11 जून 2023 को अपने मंगेतर वेदांत सारदा संग शादी रचाई थी। कपल ने शादी से पहले सिर्फ एक साल तक डेट किया था और तुरंत शादी का फैसला कर लिया था। अब 'ईटाइम्स' के साथ अपने एक हालिया इंटरव्यू में कृष्णा ने अपनी सीक्रेट वेडिंग, रोमांस और शादी के जोड़े के बारे में बात की है।

जब न्यूली मैरिड कृष्णा से पूछा गया कि शादी के बाद उनकी लाइफ में क्या बदलाव आए हैं? इस पर कृष्णा ने जवाब दिया, ''कुछ नहीं बदला है। वास्तव में, मैं शांत महसूस करती हूं, क्योंकि अब मैं उनके घर रहती हूं। इसलिए अपने साथी के साथ घूमने के मुद्दों से निपटना आसान है। तो यह बहुत अच्छा है।''

अपने ब्राइडल आउटफिट के बार में बात करते हुए कृष्णा कहती हैं, ''मेरा विंटेज लहंगा रितु कुमार का था और यह कुछ ऐसा है, जो मुझे श्वेता मां (श्वेतांबरी सोनी) ने उपहार में दिया था, जो डैड की दूसरी वाइफ हैं। यह वास्तव में उनका है और उन्होंने मुझे अपना जोड़ा (ब्राइडल आउटफिट) उपहार में दिया था, जिसे उन्होंने मेरे लिए दोबारा बनाया था। इसलिए, यह मेरी लिए काफी स्पेशल है। मुझे लगता है कि यह वह भावना और खुशी है, जो मैं अपने साथ लेकर चल रही थी, जिसने वास्तव में उस पल लहंगे को इतना सुंदर बना दिया था।''

बता दें कि कृष्णा भट्ट, विक्रम भट्ट और उनकी पहली पत्नी अदिति भट्ट की बेटी हैं। अदिति और विक्रम साल 1998 में अलग हो गए थे। इसके बाद, विक्रम ने सितंबर 2020 में 52 साल की उम्र में ट्रिनिटी आर्ट गैलरी से जुड़ी श्वेतांबरी सोनी संग शादी रचाई थी।

More from Filmibeat

Read more about: vikram bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X