डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बेटी ने BF संग रचाई शादी, आशीर्वाद देने पहुंचे आमिर खान-सनी लियोनी

Krishna Bhatt Wedding: बी टाउन में इन दिनों शादी सीजन चल रहा है। मधु मेंटेना ईरा त्रिवेदी के बाद अब डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने भी अपने बॉयफ्रेंड वेदांत के साथ शादी रचा ली है। इस ग्रैंड वेडिंग में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स शिरकत करने के लिए पहुंचे थे और अब शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।
शादी की तस्वीरें
जयमाला सेरिमनी के बाद कृष्णा भट्ट और वेदांत ने एक साथ पोज दिए। कृष्णा और वेदांत ने दिसंबर 2022 में सगाई की थी। कृष्णा की शादी की चर्चा पिछले काफी दिनों से चल रही थी, और अब आखिरकार वह और वेदांत एक-दूसरे के हो ही गए।
खूबसूरत है जोड़ी
कृष्णा भट्ट की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दुल्हन बनीं कृष्णा भट्ट और उनके दूल्हे राजा वेदांत की जोड़ी खूब जम रही है। कृष्णा भट्ट की शादी में बॉलीवुड से कई हस्तियां शामिल हुईं। कृष्णा भट्ट की शादी में आमिर खान भी पहुंचे।
बॉलीवुड सेलेब्स बने मेहमान
आमिर के अलावा और जो सेलेब्स शादी में मेहमान बने, उनमें सनी लियोनी, बॉबी देओल, कुणाल कपूर, पूजा भट्ट, संदीपा धर और अविका गौर शामिल थीं। सनी लियोनी पति और बच्चों के साथ कृष्णा भट्ट की शादी में पहुंची थीं। वहीं पूजा भट्ट, पापा महेश भट्ट और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ शादी में पहुंची थीं। कृष्णा और वेदांत की शादी की रस्मों के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनकी चर्चा हो रही है।
कौन है दूल्हे राजा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वेदांत सारदा एक ट्रैवल इंजन चलाते हैं, जिसका नाम WTFair है। कृष्णा ने बताया था कि यह सबसे तेज हॉलिडे प्लानिंग इंजन है। वेदांत ने इस कंपनी की नींव 2014 में भाई के साथ मिलकर रखी थी। इस कंपनी के तहत वह कई और चीजें लॉन्च कर चुके हैं।
23 जून को रिलीज होगी फिल्म
कृष्णा भट्ट इस वक्त अपनी फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' को लेकर चर्चा में हैं, जो 23 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म को कृष्णा भट्ट ने ही डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में राहुल देव, बरखा बिष्ट, अवतार गिल और अमित बहल भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











