विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने की सगाई, निर्देशक ने शेयर की बेटी-दामाद की बेहद प्यारी तस्वीरें

बॉलीवुड में इन दिनों शादी का दौर शुरू हो चुका है। कुछ दिनों पहले ही हंसिका मोटवानी ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद बयफ्रेंड सोहेल कथुरिया संग शादी रचाई और अपने रिश्ते को अगले फेज में लेकर जाने का फैसला किया। तो वहीं, अब बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने भी सगाई कर ली है।
विक्रम भट्ट ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने वेदांत शारदा संग सगाई की है। विक्रम भट्ट ने अपनी बेटी और होने वाले दामाद की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनके द्वारा शेयर की गईं तस्वीरें यूजर्स को बेहद पसंद आ रही है।
इस दौरान विक्रम भट्ट काफी इमोशनल भी नजर आ रहे हैं। अपनी सगाई के मौके पर कृष्णा भट्ट ने पीले रंग का अनारकली सूट पहन रखा था वहीं, वेदांत सफेद रंग की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों तस्वीरों में विक्रम भट्ट के साथ भी नजर आ रहे हैं।

इमोशनल हुए विक्रम भट्ट
विक्रम भट्ट ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'शादी करने के लिए सगाई, मैं उसे खुद से दूर कर दिया'। साथ ही उन्होंने एक इंग्लिश कविता लिखा है और अपनी भावनाओं को उड़ेल कर रख दिया है। इस तस्वीर में अपनी बेटी कृष्णा भट्ट को विक्रम भट्ट माथे पर चूमते नजर आ रहे हैं।'

खुश दिखे कृष्णा-वेदांत
विक्रम भट्ट ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वेदांत और कृष्णा बेहद खुश नजर आ रहे हैं। यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है जिसमें दोनों अपनी सगाई की अंगूठी के साथ पोज दे रहे हैं।

प्यारी तस्वीर
इस तस्वीर में भी कृष्णा और वेदांत एक दूसरे को नमस्ते करते दिख रहे हैं। दोनों नजरें झुका कर बस इस मोमेंट को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।

दिया पोज
कैमरे के सामने कृष्णा और वेदांत कुछ इस तरह पोज देते नजर आए। कई सेलेब्स और यूजर्स ने विक्रम भट्ट की इन तस्वीरों पर कॉमेंट किया है और कृष्णा-वेदांत को जिंदगी के नए सफर के लिए बधाई दी है।


Click it and Unblock the Notifications











