'शेरशाह'- विक्रम बत्रा बॉयोपिक की घोषणा- सिद्धार्थ मल्होत्रा बनेंगे कारगिल हीरो
Recommended Video
कारगिल वॉर हीरो विक्रम बत्रा की बॉयोपिक फिल्म काफी समय से चर्चा में है। अब फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म की टाइटल है- शेरशाह। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं विष्णु वर्धन। जबकि प्रोड्यूसर हैं करण जौहर और अपूर्व मेहता। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।
शेरशाह की शूटिंग जल्द ही शुरु कर दी जाएगी। सिद्धार्थ इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। बता दें, सिद्धार्थ ने इस फिल्म के लिए काफी ट्रेनिंग भी ली है। बंदूक चलाने से लेकर आर्मी ऑफिसर के तौर तरीके भी सीखे हैं।

विक्रम बत्रा पालमपुर (हिमाचल प्रदेश) के रहने वाले थे इसलिए इस शहर में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। इसके अलावा चंडीगढ़ के कई हिस्सों, कश्मीर और लद्दाख में भी फिल्म की शूटिंग होगी। फिल्म में कैप्टन की कॉलेज लाइफ से लेकर युद्ध के दौरान की सभी तस्वीरों को पेश किया जाएगा।
बता दें, 'शेरशाह', कैप्टन विक्रम बत्रा का कोड नाम था। इसी नाम से उन्हें कारगिल युद्ध के दौरान बुलाया जाता था। सिद्धार्थ इसे अपने करियर का सबसे कठिन रोल मानते हैं। उन्होंने कहा, ये फिल्में, लोगों के ज़ेहन में रह जाती हैं और अपना असर छोड़ती हैं। यह कोई काल्पनिक कहानी नहीं। लिहाजा, हर तरह से सावधानी बरतनी पड़ती है।


Click it and Unblock the Notifications
