'विक्राल और गब्राल' एक्टर के साथ गंभीर हादसा, बेटे का साथ गाड़ी में थे तभी लग गई आग

KK Goswami Car Caught Fire: टेलीविजन का मशहूर चेहरा केके गोस्वामी हाल ही में बड़ी दुर्घटना का शिकार होते होते बचे हैं। श.. कोई है, शक्तिमान, विक्राल और गब्राल जैसे शो में अहम किरदार निभाने वाले एक्टर की गाड़ी में अचानक आग लग गई थी। उस समये वे गाड़ी में अपने बेटे के साथ मौजूद थे। घटना सिटी सेंटर के एसवी रोड की बताई जा रही है।
टाइम्स नाऊ की खबर के मुताबिक, जिस वक्त कार में आग लगी तब गोस्वामी अपने 21 साल के बेटे नवदीप के साथ कार में थे. कार उनका बेटा ही चला रहा था। उस वक्त दोनों कॉलेज की तरफ जा रहे थे। इस घटना से पूरा परिवार अभी शॉक में है। किसी को भी अभी जानकारी नहीं है कि गाड़ी में अचानक आग कैसे लगी। नवदीप जब कार चला रहा था तभी अचानक से गाड़ी में आग लगी। इसके बाद आनन-फानन में फायर ब्रिगेड और मुंबई पुलिस घटनास्थल पर तुरंत पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर गाड़ी में आग कैसे लगी?
सोशल मीडिया पर इस हादसे के विजुअल्स भी वायरल हो रहे हैं जिन्हें देखने के बाद हर कोई उनकी सलामती की दुआ कर रहा है। केके गोस्वामी इन दिनों इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं, लगातार वे अपने फनी वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले एक्टर मुंबई आने से पहले अपने गांव में ही एक थिएटर चलाया करते थे। लेकिन बाद में उन्होंने सपनों की नगरी मुंबई का रुख किया। उन्होंने यहां काफी स्ट्रगल किया इसके बाद उन्होंने शक्तिमान और श... कोई है जैसे शोज में काम किया। इन शोज के बाद वे विक्राल और गब्राल शो में नजर आए। उनके ये शो खास तौर पर बच्चों को बहुत पसंद आए।


Click it and Unblock the Notifications