11 मई 2018, आएगी, चुपचाप आएगी SUPERHIT होकर चली जाएगी ये फिल्म
आलिया भट्ट - विक्की कौशल स्टारर राज़ी की रिलीज़ डेट अनाउंस हो चुकी है। आज से ठीक 7 महीने बाद, मेघना गुलज़ार का ये हटके ड्रामा परदे पर होगा।
Recommended Video

फिल्म की रिलीज़ डेट है 11 मई 2018। और ये तय है कि फिल्म चुपचाप, बिना ज़्यादा शोर शराबे के आएगी, सुपरहिट होकर चली जाएगी।

लेकिन फिल्म का सबसे बड़ा और दिलचस्प प्लस पॉइंट है इसका प्लॉट। फिल्म में आलिया भट्ट एक कश्मीरी लड़की की भूमिका में दिखेंगी जिनकी शादी पाकिस्तानी ऑफिसर विकी कौशल से होती है और वो भारत के लिए जासूसी करती है।
ये फिल्म असल में हरिंदर एस सिक्का की किताब सहमत से प्रेरित है। फिल्म का प्लॉट जानने के बाद कहा जा सकता है कि फिल्म वाकई काफी दिलचस्प होगी।
आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो फिल्म की एक लाइन में स्क्रिप्ट सुनकर ही हां बोल दी थी। और अब 2018 में ये फिल्म इस लिस्ट में शामिल होने को तैयार दिख रही है।


Click it and Unblock the Notifications











