स्लमडॉग की सफलता से बदला शीर्षक

दरअसल फ़िल्म स्लमडॉग मिलियनेयर विकास स्वरूप के उपन्यास 'क्यू एंड ए' पर आधारित है. विकास स्वरूप दक्षिण अफ़्रीका में भारत के उप उच्चायुक्त हैं.
फ़िल्म स्लमडॉग मिलियनेयर की सफलता के बाद उनके उपन्यास का शीर्षक भी बदलकर स्लमडॉग मिलियनेयर कर दिया गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मैं इससे ख़ुश नहीं हूँ कि किताब का टाइटिल बदलकर स्लमडॉग मिलियनेयर कर दिया गया है."
सराहना
फ़िल्म स्लमडॉग मिलियनेयर बनने से पहले ही विकास स्वरूप का उपन्यास क्यू एंड ए चर्चित हो चुका था और उसे काफ़ी सराहना मिली थी.
मैं इससे ख़ुश नहीं हूँ कि किताब का टाइटिल बदलकर स्लमडॉग मिलियनेयर कर दिया गया है विकास स्वरूप
| मैं इससे ख़ुश नहीं हूँ कि किताब का टाइटिल बदलकर स्लमडॉग मिलियनेयर कर दिया गया है |
लेकिन अब उनके उपन्यास का शीर्षक बदलकर 'स्लमडॉग मिलियनेयर' कर दिया गया है और किताब के कवर पर फ़िल्म की तस्वीर भी लगा दी गई है.
विकास स्वरूप के मुताबिक़ जब उन्होंने इस बारे में जानना चाहा, तो उन्हें बताया गया कि किताब और फ़िल्म बनाने के लिए जो समझौता होता है, ये उसका सामान्य हिस्सा है.
क्योंकि कई लोग फ़िल्म देखने के बाद किताब पढ़ने की सोचते हैं.


Click it and Unblock the Notifications











