स्लमडॉग के लेखक ने दिए 30 साक्षात्कार

स्वरूप ने स्वीकार किया है कि यह इस फिल्म की सफलता का ही कमाल है कि वे पिछले दो दिनों में 30 से अधिक साक्षात्कार दे चुके हैं। 'स्लमडॉग मिलियनेर' की कहानी स्वरूप के उपन्यास 'क्यू एंड ए' पर आधारित है।
दक्षिण अफ्रीका स्थित भारतीय उच्चायोग के उपउच्चायुक्त स्वरूप ने बातचीत के दौरान कहा, "मैं हैरान हूं। इस फिल्म की सफलता ने मुझे चकित कर दिया है। अब मुझे पता चल गया है कि मीडिया सर्कस का हिस्सा बनकर कैसा लगता है।"
स्वरूप के उपन्यास 'क्यू एंड ए' का 36 भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। लंदन में स्वरूप सभी प्रमुख समाचार पत्रों, टीवी चैनलों और रेडियो स्टेशनों को साक्षात्कार दे चुके हैं। इनमें से कई क्षेत्रीय रेडियो स्टेशन भी शामिल हैं।
क्यू एंड ए गोल्डन ग्लोब बालीवुड विकास स्वरूप स्लमडॉग मिलियनेर bollywood golden globe q and a slumdog millionaire vikas swaroop


Click it and Unblock the Notifications