जिस पार्टी के बाद सतीश कौशिक को आया हार्ट अटैक, विकास मालू की उस पार्टी से सतीश का सामने आया ये VIDEO

Satish Kaushik Holi Last Video

Satish Kaushik Last Party Video: बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक के हार्ट अटैक से निधन की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। हालांकि मामला उस वक्त और पेचीदा हो गया जब दिल्ली के बिजनेसमैन विकास मालू की पत्नी ने उनपर सतीश को 15 करोड़ रुपये के कारण जान से मारने का आरोप लगा दिया। पत्नी के आरोपों के बीच विकास मालू ने सतीश कौशिक की आखिपी होली पार्टी से उनका वीडियो शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है।

सतीश कौशिक का आखिरी वीडियो
विकास मालू ने पार्टी में दोस्तों के साथ नाचते और मस्ती में चूर सतीश कौशिक का वीडियो शेयर कि है। वीडियो में सतीश कौशिक होली पार्टी में सफेद कुर्ता पजामा पहने और सनग्लासेज लगाए डांस करते मस्ती में चूर दिखाई दे रहे हैं।

सतीश कौशिककी मौत पर विकास मालू का रिएक्शन
विकास मालू ने उनका ये अनसीन वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "सतीश जी पिछले 30 सालों से मेरे परिवार का ही हिस्सा रहे हैं और पूरी दुनिया को पल भी नहीं लगा उनकी मौत के मामले में मेरा नाम खराब करने में। मैं खुद इस सदमें से बाहर नहीं आ पा रहा हूं जो हमारे इस सेलिब्रेशन के बाद हुआ। मैं इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ये कहना चाहता हूं ये एक ट्रेजडी है और इसे रोक पाने की शक्ति किसी के पास नहीं है। इसके साथ ही मैं मीडिया से सभी के भावनाओं का सम्मान करने का अनुरोध करता हूं। सतीश जी हमारे आने वाले सभी सेलिब्रेशन में याद किए जाएंगे।"

सतीश कौशिक का आखिरी होली सेलिब्रेशन
बता दें कि सतीश कौशिक ये वीडियो उनके आखिरी होली सेलिब्रेशन का है जिसमें शामिल होने के लिए वो दिल्ली गए थे और इसी सेलिब्रेशन के बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया था। ऐसे में विकास मालू की पत्नी ने उनकी शिकायत दिल्ली आयुक्त में करते हुए कई हैरान करने वाला दावे किए हैं। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और फिलहाल इसे हार्ट अटैक का मामला ही माना जा रहा है।

Read more about: satish kaushik bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X