WOW: ऐश्वर्या राय के साथ कान्स पहुंचेंगे भारत के 1000 व्यंजन!
[बॉलीवुड समाचार] जी हां, बिल्कुल सही सुना है आपने। कान्स फिल्म फेस्टिवल में अब 1000 भारतीय व्यंजनों की महक पहुंचेगी। दरअसल, बात हो रही है मास्टर शेफ जज विकास खन्ना की नई किताब उत्सव की। इस रेसिपी बुक की खासियत ये है कि इसमें भारत के सारे त्योहारों पर बनने वाले खास पकवान की विधि है और विकास इसे कान्स फिल्म फेस्टिवल में क्वीन और बाकी बड़े लोगों को पहुंचाना चाहते हैं।
विकास खन्ना ने बताया कि इस किताब की खासियत ये है कि इसकी पहली हज़ार कॉपियां वाकई सोने की इंक से लिखी जाएगी और इस किताब में 1600 पन्ने होंगे। ये किताब पूरे 16 किलो की होगी। ये टेबल बुक होगी और कान्स जाने से पहले वो कुछ चुनिंदा कॉपियां पीएम नरेन्द्र मोदी से साईन करवाना चाहते हैं।
[Cannes 2015: रेड कार्पेट पर मल्लिका शेरावत..होंठो के साथ ये क्या किया!]
विकास चाहते हैं कि ये किताब भारत के प्रधानमंत्री की तरफ से विश्व के सभी शीर्ष लोगों को एक खास तोहफा हो जिसमें भारत की कला और संस्कृति की मिठास और हमारे उत्साह का स्पाईस भी हो। ये किताब कान्स फिल्म फेस्टिवल के बाद लोगों के लिए बाज़ार में उपलब्ध होगी। इसे कहते हैं अतुल्य भारत!


Click it and Unblock the Notifications













