सनी देओल की इस क्राइम फिल्म को सैकड़ों बार देख चुका है विकास दुबे, लोग बुलाते हैं पंडित
गैंगस्टर विकास दुबे की तलाश में कानपुर पुलिस कर रही है। लेकिन इस बीच विकास दुबे का नाम सनी देओल के साथ जुड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विकास दुबे को सनी देओल की एक फिल्म बेहद पसंद रही है। वह फिल्म कोई और नहीं बल्कि साल 1999 में रिलीज अर्जुन पंडित रही है।
विकास को पंडित कहलाना काफी पसंद था। मिली जानकारी के अनुसार विकास दुबे ने सनी देओल की ये फिल्म कई बार देखी है। आप ये भी कह सकते हैं कि सैकड़ों बार फिल्म देखी है। यहां तक कि वह अपने लोगों के बीच भी केवल लोगों को पंडित कहने के लिए बोलते थे। आपको बता दें कि 3 जून को विकास दुबे ने कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद गायब हैं।

अर्जुन पंडित फिल्म में सनी देओल ने विलेन का रोल किया था। फिल्म में उनके किरदार पंडित को राजनीतिक सरंक्षण प्राप्त था। बताया जाता है कि चौबेपुर थाने के निलंबित एसएचओ विनय तिवारी और चौकी इंचार्ज समेत सिपाही भी विकास दुबे को पंडित कह कर पुकारते थे।
किसी से कुछ वसूल करना होता है तो विकास दुबे केवल पंडित कहलाना पसंद करता था। फिलहाल विकास दुबे फरार हैं। विकास दुबे की सूचना देने पर ढाई लाख का इनाम रखा गया है। जो कि पहले 50 हजार रखा गया था। उनकी की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस और एसटीएफ की 20 टीमें और 3 हजार से अधिक पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











