विकास दुबे एनकाउंटर: लोगों ने कहा ये तो 'रोहित शेट्टी' का स्टाइल है, सिंघम की स्क्रिप्ट तैयार !

गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद उसके एनकाउंटर की खबर आते देर नहीं लगी। विकास को गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। विकास दुबे पर कानपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिस वालों की हत्या करने का आरोप था। जिसके बाद से वह फरार था।

विकास दुबे की मौत की खबर के बाद से ही ट्विटर पर रोहित शेट्टी ट्रेंड कर रहा है। इसकी वजह ये है जिस तरह पुलिस द्वारा ये एनकाउंटर किया गया है लोग इसे रोहित शेट्टी की फिल्मों की नकल बता रहे हैं। रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्में यानी कि सिंघम की सभी सीरीज और सिंबा में भी एनकाउंटर किया जाता है।

rohit shetty,

ऐसे में यूजर्स खुले तौर पर कह रहे हैं कि ये तो रोहित शेट्टी की फिल्म का एनकाउंटर है। लोग ये भी कह रहे हैं कि अब तो रोहित शेट्टी के पास उनकी अगली एक्शन पुलिस फिल्म की कहानी भी बिल्कुल तैयार है। गौरतलब है कि एसटीएफ गाड़ी विकास दुबे को कानपुर ले जा रही थी। रास्ते में गाड़ी पलट गई। हथियार छीकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X