अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाने जबरदस्ती मुझे विलेन बना रहे हैं- विकास बहल
विकास बहल ने अपने पूर्व पार्टनर रहे विक्रमादित्य मोटवाने और अनुराग कश्यप को कानूनी नोटिस भेजा है। विकास के अनुसार, विक्रमादित्य और अनुराग मी टू कैपेंन के जरीए मौके का फायदा उठाया है और मुझे बदनाम कर रहे हैं। फैंटम फिल्म्स को बंद करने की प्लानिंग महीनों पहले से चल रही थी, लेकिन अब दिखाया जा रहा है जैसे सब मेरी वजह से हुआ है।
आलोक नाथ शराब पीकर मेरे कमरे में घुस आए और जबरदस्ती करने लगे- संध्या मृदुल
बता दें, फैंटम फिल्म्स की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने #MeToo कैंपेन के तहत फिल्म डायरेक्टर विकास बहल पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पहले तो मामला रफा दफा कर दिया था। लेकिन तनुश्री दत्ता- नाना पाटेकर मामले के बाद एक बार फिर विकाल बहल को कटघरे में खड़ा किया गया है।

इस मामले ने सुर्खियां उस वक्त पकड़ी जब कंगना रनौत ने भी विकास बहल के विरोध में बयान दिया। बता दें, कंगना ने विकास बहल की फिल्म 'क्वीन' में काम किया था। कंगना ने कहा कि जब वह विकास बहल के साथ फिल्म कर रही थीं तब भी उन्होंने कई बार असहज महसूस कराया। वह जब भी मिलते थे तो मुझे कसकर पकड़ते थे और अपना चेहरा मेरे गले में घुसाकर बालों को सूंघा करते थे।
सिंगर अभिजीत पर भी लगा यौन शोषण का आरोप- उनका रिएक्शन हैरान कर देगा
इस मामले में अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य ने भी पीड़िता का साथ दिया। जिसके बाद अब विकास बहल ने दोनों साथियों को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस के अनुसार, अनुराग- विक्रमादित्य उनके खिलाफ कैंपेन चला रहे हैं और ऐसा दिखा रहे हैं कि बहल के कारण ही फैंटम फिल्म्स खत्म हुआ है।
बता दें कि अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, विकास बहल और मधु मंतेना ने 2011 में फैंटम फिल्म्स की शुरुआत की थी। इसके अंडर क्वीन, हंसी तो फंसी, लुटेरा, मसान, मुक्काबाज़ जैसी फिल्में आईं। लेकिन विकास बहल मामले के बाद से टीम में दरार पड़ गई। पिछले दिनों ही प्रोडक्शन हाउस को बंद कर दिया गया.


Click it and Unblock the Notifications











