SHOCK: फिल्म 'क्वीन' के निर्देशक विकास बहल पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप!
फिल्म क्वीन के निर्देशक विकास बहल पर छेड़छा़ड़ का आरोप लगा है। हालांकि उन्होंने इन आरोपों को गलत बताया है और कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है।
निर्देशक और फेंटम फिल्म्स के पार्टनर विकास बहल पर उन्हीं की एक महिला सहकरर्मी ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। रिपोर्ट है कि उसके बाद विकास बहल को फैंटम फिल्म्स से बाहर निकाल दिया गया है।
1000 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन.. दो फिल्में मिलकर करेगी तगड़ी कमाई!
मुंबई मिरर में छपी एक खबर के अनुसार, कुछ ही दिनों पहले गोवा ट्रिप के दौरान विकास बहल ने अपनी महिला सहकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया था। जैसे ही ये मामला बाहर आया उसे तुरंत ही फैंटम फिल्म्स के मालिकों के सामने ले जाया गया। और 28 मार्च को उन्हें बाहर निकाल दिया गया।

हालांकि विकास बहल ने तुरंत ही इस केस पर रिएक्शन दिया है और खुद बेगुनाह बताया है। विकास बहल ने कहा कि, मैं हैरान हूं और खुद को असहाय महसूस कर रहा है। ऐसा कुछ भी हुआ ही नहीं है। मैं अभी भी कंपनी चला रहा हूं। जिस लड़की की बात हो रही है वह हमारे साथ काम भी नहीं करती है।
विकास बहल ने बताया, हां उस लड़की को काफी समय से जानता हूं। लेकिन मैंने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया, जिससे वह अनकंफर्टेबल फील करे। मैं उन्हें लगभग ढ़ाई साल से जानता हूं। यदि वह चाहें तो मैं सामने बैठकर बात करने को तैयार हूं। लेकिन यह सब जो रहा है, मैं हैरान हूं।
बता दें, फैंटम के को- पार्टनर मधु मंटेना ने भी इन खबरों से इंकार किया है।


Click it and Unblock the Notifications