..................... Vikas Bahl’s name to be deleted from credits of Super 30 - Hindi Filmibeat

मुसीबत में ऋतिक रोशन की फिल्म- डाइरेक्टर विकास बहल के नाम पर परेशानी बढ़ी

विकास बहल का नाम इन दिनों यौन शोषण मामले में सामने आया है। लेकिन इसका खामियाजा सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि उनकी फिल्मों को भी भुगतना पड़ रहा है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म सुपर 30 से विकास बहल का नाम डिलीट कर दिया जाएगा। बता दें, विकास बहल सुपर 30 के निर्देशक हैं। ऐसे में यह फैसला कितना आसान होगा, समय ही बताएगा।

आलोक नाथ शराब पीकर मेरे कमरे में घुस आए और जबरदस्ती करने लगे- संध्या मृदुल

हाल ही में ऋतिक रोशन ने भी सोशल मीडिया पर इस मामले में बयान दिया है। ऋतिक ने लिखा- मेरे लिए ऐसे किसी भी व्यक्ति के साथ काम करना असंभव है.. यदि वह इस तरह के गंभीर दुर्व्यवहार का दोषी है। मैं देश से बाहर हूं और मेरा पास थोड़ी जानकारी ही है। मैंने सुपर 30 के निर्माता से स्पष्ट तथ्य इकठ्ठा करने और आवश्यकता होने पर कठोर कदम उठाने का अनुरोध किया है। यह मामला दबा देने वाला नहीं है। दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए और सभी शोषित लोगों को अधिकार दिया जाना चाहिए और बोलने की ताकत दी जानी चाहिए।

Vikas Bahl’

जाहिर फिल्म की टीम भी नहीं चाहती कि किसी ऐसे व्यक्ति का नाम फिल्म से जुड़ा हो, जिसपर ऐसे गंभीर आरोप लगे हों। इससे फिल्म को भी काफी नुकसान सहना पड़ सकता है। किसी एक व्यक्ति की वजह से फिल्म को डिब्बाबंद नहीं किया जा सकता। लिहाजा, सुपर 30 से विकास बहल का नाम हटाया जा सकता है।

क्वीन और शानदार जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक विकाल बहल काफी समय से सुर्खियों में हैं। बता दें, फैंटम फिल्म्स की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने #MeToo कैंपेन के तहत फिल्म डायरेक्टर विकास बहल पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पहले तो मामला रफा दफा कर दिया था। लेकिन तनुश्री दत्ता- नाना पाटेकर मामले के बाद एक बार फिर विकाल बहल को कटघरे में खड़ा किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X