आलिया ने पढ़े विकास के कसीदे, 'क्वीन' जैसे धमाके की उम्मीद
आलिया ने पढ़े विकास के कसीदे 'क्वीन' जैसे धमाके की है उम्मीद
आलिया ने कहा, "मैं शाहिद (कपूर) के साथ विकास बहल की अगली फिल्म के लिए शूटिंग शुरू करने वाली हूं। विकास के साथ काम करने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं। काम के मामले में वे एक अच्छे सहयोगी हैं और मुझे उनका काम बेहद पसंद है। मुझे उनकी फिल्में 'चिल्लर पार्टी' और 'क्वीन' बेहद पसंद हैं। वह बेहद प्रतिभावान निर्देशक हैं।
'चिल्लर पार्टी' और 'क्वीन' से प्रभावित आलिया भट्ट
मालूम हो कि आलिया भट्ट फिल्म निर्माता-निर्देशक विकास बहल की फिल्म 'शानदार' में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ काम करने जा रही हैं। इससे पहले शाहिद के बारे आलिया ने कहा, "मैं शाहिद कपूर की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं 11 साल की रही होंगी, जब गेइटी-गैलेक्सी (मुंबई) सिनेमाघर में शाहिद की फिल्म 'इश्क विश्क' देखने गई थी। मैं तभी से उनकी प्रशंसक हूं। वह उम्दा अभिनेता हैं और मैंने सुना है कि वह बहुत मददगार भी हैं।"
हाल में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में नजर आईं आलिया स्वीकारती हैं कि उनकी झोली में ढेर सारे फिल्म प्रस्ताव हैं। लेकिन फिलहाल, उन्हें उनके बारे में बात करने की इजाजत नहीं है। वह 'शानदार' को लेकर उत्साहित हैं।
आलिया ने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे उनकी (विकास बहल) 'क्वीन' अच्छी लगी और मुझे देखना है कि वह फिल्म में मेरे साथ क्या करते हैं।" आपको बता दें कि 'शानदार' इस साल के अंत में इंग्लैंड के एक अज्ञात हिस्से में फिल्माई जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications












