Vijayanand: दर्शकों का दिल छू रही है ये बायोपिक फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर बना रखी है मजबूत पकड़

vijayanand-maintains-pace-at-the-box-office-vijay-sankeshwar-biopic-starring-nihal-r-winning-hearts

Vijayanand: पैन इंडिया फिल्मों का चलन इस साल काफी बढ़ चढ़कर दिखा है। साउथ की कई फिल्मों ने उत्तर भारत में जमकर कमाई भी की है, तो कुछ के कंटेंट को देशभर में सराहा गया है। ऋषिका शर्मा के निर्देशन में मूल रूप में कन्नड़ बनी फिल्म विजयानंद भी अपने कंटेंट की वजह दर्शकों का दिल जीत रही है।

पद्मश्री विजय संकेश्वर की ये बायोपिक 9 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम सहित 5 भाषाओं में रिलीज की गई। फिल्म में निहाल आर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, अनंत नाग, सिरी प्रह्लाद और भरत बोपन्ना भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 5 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और लगभग 1.20 करोड़ रुपये कमाए। यह फिल्म कन्नड़ भाषा में पहली आधिकारिक बायोपिक है।

बता दें, ये फिल्म बिजनेसमैन (और राजनेता) विजय संकेश्वर के जीवन पर आधारित है। रिपोर्ट्स की मानें तो विजय अपनी पुश्तैनी कारोबार पुस्तक प्रकाशन को छोड़कर सामान ढोने का अपना काम शुरू कर दिया था। इस दौरान उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। कड़ी मेहनत के बाद आज वह लॉजिस्टिक कंपनी विजयानंद रोड लाइंस (VRL) के मालिक हैं।

सामान्य पृष्ठभूमि से आने के बावजूद विजय अपनी मेहनत और लगन के बूते कन्नड़ के सबसे बड़े अखबार विजय कर्नाटक के मालिक बने। भारत सरकार उन्हें पद्मश्री से सम्मानित कर चुकी है।

फिल्म विजयानंद का संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार गोपीसुंदर ने तैयार किया है। कीर्तन पुजारी ने सिनेमेटोग्राफी और हेमंत ने संपादन किया है, जबकि कला और वेशभूषा ऋषिका शर्मा द्वारा डिजाइन की गई है। विजयानंद में रवि चंद्रन, प्रकाश बेलावाड़ी, सिरी प्रहलाद, विनय प्रसाद, अर्चना कोटिग और अनीश कुरुविला भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X