Vijayakanth: विजयकांत को अंतिम विदाई देने भारी संख्या में पहुंचे फैंस, सोशल मीडिया पर सामने आया इमोशनल वीडियो

Vijayakanth last ride

Vijayakanth last ride: साउथ सुपरस्टार और राजनेता विजयकांत ने गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह दिया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी एक्टर के ऐसे जाने से काफी दुखी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि विजयकांत को आखिरी विदाई देने भारी संख्या में भीड़ उमड़ी और नम आखों से उन्होंने एक्टर को अलविदा कहा।

विजयकांत को फैंस ने दी आखिरी विदाई-

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और राजनेता विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया। अपने चहेते सितारे के निधन से पूरा साउथ सिनेमा शोक में डूबा हुआ है। वहीं, इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं।

उनके निधन की खबर से सिनेमा और राजनीतिक जगत शोक की लहर में डूब गई। शुक्रवार को विजयकांत के अंतिम संस्कार में साउथ के कई दिग्गज हस्तियां और स्टार्स उनके आखिरी दर्शन के लिए पहुंचे। रजनीकांत, कमल हासन समेत कई एक्टर्स ने विजयकांत को नम आंखों से विदाई दी।

अभिनेता के पार्थव शरीर का अंतिम संस्कार अन्ना सलाई के आइलैंड ग्राउंड में किया जाएगा, जहां कैप्टन के आखिरी सफर में बड़ी संख्या में प्रशंसक अपने चहेते स्टार्स के आखिरी दर्शन के लिए मौजूद हैं। गौरतलब जयकांत की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें चेन्नई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। गुरुवार सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली।

साउथ सुपरस्टार विजयकांत का करियर-

साउथ सुपरस्टार के करियर की बात करें तो, विजयकांत का फिल्मी करियर शानदार रहा। उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं और करीब 150 से अधिक मूवी में काम किया। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। साल 2005 में उन्होंने डीएमडीके की स्थापना की था। वे विरुधाचलम और ऋषिवंडियम सीट से विधायक भी रहे थें।

Read more about: vijayakanth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X