किस सुपरस्टार के घर में है गोल्डन टॉयलेट? विजय वर्मा ने बाथरूम में जाकर ली सेल्फी और कर दी वायरल

Vijay Verma Golden Toilet: विजय वर्मा कितने कमाल के अभिनेता है ये तो किसी से नहीं छिपा लेकिन वो सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। इस वक्त उन्होने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनको लेकर बात हो रही है।

Vijay Verma

किसी तस्वीर में वो सचिन तेंदुलकर के साथ नजर आ रहे हैं तो किसी में गोल्डन टॉयलेट के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि विजय वर्मा ने साल 2016 को लेकर एक लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा और इस तस्वीर के बारे में भी बताया है।

अगर आपको लगता है कि गोल्डन टॉयलेट विजय वर्मा का है तो ये बिल्कुल गलत है। दरअसल ये तस्वीर विजय वर्मा ने अमिताभ बच्चन के घर पर क्लिक की थी।

गोल्डन टॉयलेट की सच्चाई

विजय वर्मा ने इस तस्वीर में जो गोल्डन टॉयलेट दिखाया है वो अमिताभ बच्चन के घर का है। तस्वीर के साथ उन्होने लिखा, ''2016 मेरे लिए एक तरह से मील का पत्थर साबित हुआ... मुझे बिग बी और शूजीत दा के साथ फिल्म पिंक में काम करने का मौका मिला, जिसमें शानदार कास्ट और क्रू थी। भगवान साचिन तेंदुलकर से मुलाकात हुई। बच्चन सर के घर में सोने के टॉयलेट के साथ सेल्फी ली। जिम में दोस्त बने सान्या मल्होत्रा ​​और फातिमा सना शेख, अपने हीरो इरफान खान से मुलाकात हुई। यारा फिल्म में तिग्मान्शु धुलिया सर, विद्युत जामवाल और अमित साध के साथ काम किया। म्यूजिक वीडियो नैना बावरे में अपनी दोस्त रीमा सेन के साथ काम किया और अपनी नई-नई मिली थोड़ी-बहुत शोहरत का खूब आनंद लिया।''

विजय वर्मा ने फिल्म गली बॉय से शोहरत हासिल की थी और अब बड़े बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि फिर वो कब बड़े पर्दे पर बवाल काटते हुए नजर आते हैं। कुछ समय तक उनका नाम तमन्ना भाटिया से जुड़ रहा था जो रिश्ता बाद में खत्म हो गया।

More from Filmibeat

Read more about: vijay verma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X