मीडिया के सामने तमन्ना का बैग छीनन लगे विजय वर्मा? हसीना ने किया कुछ ऐसा कि..

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की जोड़ी अक्सर लोगों को हजम नहीं होती है। कई फैंस आज भी शॉक्ड हैं कि दोनों साथ में हैं। लेकिन दोनों एक दूसरे के प्यार में हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि जल्दी शादी भी कर सकते हैं।
इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे हैं और मीडिया के लिए पोज दे रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे विजय वर्मा कुछ ऐसा करते हैं कि तमन्ना हंस पड़ती हैं और वो मना कर देती हैं। दरअसल इस वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों सितारे पोज दे रहे हैं।
इस बीच तमन्ना भाटिया बार बार अपना बैग सही कर रही हैं। विजय वर्मा इस बैग को लेने की कोशिश करते हैं और कहते हैं कि मैं ले लूं? इसके बाद तमन्ना भाटिया हंस पड़ती हैं और थैंक्स कहते हुए मना कर देती हैं। अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के कमेंट्स आ रहे हैँ। कई तरह की बातें लोग करते हुए नजर आ रहे हैं।
क्या बोले लोग?
एक ने लिखा, ''आख़िरकार बहुत सारे पुरुषों को रिजेक्ट करके अपना लाइफ पार्टनर ढूंढ लिया है आपने।'' एक ने लिखा, ''लंगूर के हाथ में अंगूर इसी को कहते हैं।'' एक ने लिखा, ''विलेन ले गया हीरोइन।'' एक ने लिखा, ''उफ्फ ये कपल।'' एक ने लिखा, ''किसी ने कहा था अच्ठी फसल हमेंशा कीड़ा खा जाता है?'' एक ने लिखा, ''लड़कियों की पसंद गिरती जा रही है।'' एक ने लिखा, ''ये सब देखने से पहले मैं मर क्यों नहीं गया।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
गौरतलब है कि तमन्ना और विजय लस्ट स्टोरीज 2 के उस इंटिमेट सीन के बाद काफी चर्चा में आए थे। इस सीन में दोनों की केमेस्ट्री ने लोगों के दिमाग को हिलाकर रख दिया था। अब कहा जा रहा है कि फिर से दोनों लोग साथ में किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाले हैं। हालांकि इसको लेकर अभी किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











