..................... विजय वर्मा ने रणवीर सिंह के साथ शेयर की तस्वीर, कहा बिल्कुल अनिल कपूर और बच्चन साहब | Vijay Verma shares a pic with ranveer singh calling it anil kapoor Bachchan pic - Hindi Filmibeat

मैं अपने बच्चों को बताऊंगा कि मैं और रणवीर - अनिल कपूर - अमिताभ बच्चन हैं

रणवीर सिंह की गली बॉय में जितनी तारीफ हुई, उतनी ही तारीफ हुई थी फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट की। इस स्टारकास्ट में शामिल थे एक्टर विजय वर्मा जिन्होंने फिल्म में रणवीर सिंह के बेस्ट फ्रेंड की भूमिका निभाई थी। विजय और रणवीर की केमिस्ट्री को फिल्म में बेहद पसंद किया गया था।

अब विजय ने GQ मैगज़ीन के एक फोटोशूट से अपनी और रणवीर सिंह की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ही शानदार लग रहे हैं। लेकिन तसवीर को विजय ने अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर की एक तस्वीर से मिलाया जहां दोनों एक्टर्स हूबहू सेम पोज़ दे रहे हैं।

vijay-verma-shares-a-pic-with-ranveer-singh-calling-it-anil-kapoor-bachchan-pic

ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए विजय वर्मा ने लिखा कि मैं अपने बच्चों को बताऊंगा कि हम दोनों अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन हैं। वैसे वाकई अगर अभिनय क्षमता देखी जाए तो दोनों ही एक्टर्स की तुलना कमाल की रहेगी।

बहरहाल, पोस्ट पर फैन्स सबसे ज़्यादा कमेंट कर रहे हैं रणवीर सिंह के कपड़ों पर। क्योंकि हमेशा की तरह यहां भी रणवीर सिंह ने कुछ अतरंगी ही पहना है। आपको दिखाते हैं उनके ऐसे ही कुछ और अतरंगी कपड़े -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X