..................... Vijay Verma relationship with Tamannaah Bhatia on Valentine's Day - Hindi Filmibeat

बाहुबली की अवंतिका के BF ने शेयर कर दी ऐसी तस्वीर, लव लाइफ को लेकर मच गया बवाल

vijay-tamnna

सोशल मीडिया पर वेलैंटाइन डे पर कई सारे सेलेब्स अपने रिश्ते को लेकर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। ऐसे में इस बार बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा ने भी अपने रिलेशनशिप और अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर पोस्ट करके खुलासा किया है। नेटिजंस को लगता है कि विजय ने तमन्ना भाटिया के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है।

दरअसल विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया को लेकर पहले से ही खबरें जोरो पर हैं कि शायद दोनों डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों की तरफ से इन रिश्ते पर अभी तक कोई भी बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया पर गोवा से उनके इंटीमेट वीडियो के सामने आने के बाद रिश्ते की अफवाहें फैलने लगी थीं। कथित तौर पर दोनों को नए साल का जश्न मनाते हुए और एक पार्टी में एक-दूसरे को किस करते हुए देखा गया था।

परंतु अब जब से विजय ने फोटो साझा की तब से आधिकारिक तरह से रिश्ते को लेकर पुष्टि हो गई है। दरअसल, आज यानी 14 फरवरी 2023 को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेता विजय वर्मा ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में दो जोड़ी पैर एक-दूसरे के सामने हैं।

खैर आपको बता दे कि दोनों ने साथ में कोई भी फिल्म नहीं की है लेकिन हां कभी कभी अवॉर्ड फंक्शन में दोनों को साथ देखा गया है और पार्टी में साथ देखा ही गया था। अब फैंस को इंतजार है कि कब दोनों अपने रिश्ते को लेकर बात करेंगे। लेकिन सूत्रों की मानें तो, तमन्ना और विजय की पहली मुलाकात सुजॉय घोष के फिल्म के सेट पर हुई थी। उन्होंने शुरुआत से ही इसे हिट कर दिया था और एक-दूसरे के काम की गहराई से प्रशंसा करते थे। वे एक हैप्पी प्लेस पर हैं।'

Read more about: vijay verma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X