खुद से सालों बड़े विजय वर्मा की इस बात पर खुद को हार बैठी तमन्ना भाटिया, तोड़ दिए अपने हर नियम-उसूल

Vijay Verma, Tamannaah Bhatia

फिल्मी दुनिया में कई बार देखा जाता है कि सितारे एक साथ काम करते करते एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार तो साथ में काम करते-करते उनकी अफेयर की खबरें भी सुर्खियां पकड़ लेती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही कपल के बारे में बताने वाले हैं, जो कि इन दिनों काफी तेजी से इंटरनेट पर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल हम बात कर रही है विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की। दोनों ही साउथ इंडस्ट्री के मशहूर सितारे हैं और उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से तहलका मचा दिया है।

विजय-तमन्ना के अफेयर के चर्चो ने पकड़ा ज़ोर

इन दिनों तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के अफेयर के काफी चर्चे बने हुए हैं और कुछ महीनों से दोनों की डेटिंग की खबरें भी जोर पकड़ रही हैं। तमन्ना भाटिया ने साउथ इंडस्ट्री में काफी धूम मचाई है और अब बॉलीवुड में भी वह अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीत रही है। तमन्ना भाटिया को इंडस्ट्री में 18 साल हो चुके हैं और उन्होंने अपने पूरे करियर में 80 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। हसीना ने 2005 में अपने करियर की शुरुआत की और लगातार काम कर साउथ इंडस्ट्री की सुपरस्टार बन गई।

10 साल में विजय वर्मा ने छुई बुलंदियां

लेकिन अगर हम विजय वर्मा की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 'डार्लिंग्स' और 'गली बॉय' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 2008 से की थी और उन्होंने शुरू में शॉर्ट फिल्म और म्यूजिक वीडियोस में काम किया।लेकिन धीरे-धीरे उनका सफर फिल्मों तक पहुंच गया और 10 साल की कड़ी मेहनत के बाद वह इंडस्ट्री में निखर कर आए। विजय वर्मा ने 2016 में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'पिंक' में काफी शानदार परफॉर्म किया। 'मंटो' फ़िल्म में भी उन्हें देखा गया। लेकिन 2019 में फिल्म गली बॉय के कारण विजय वर्मा काफी चर्चा में आ गए। इस फिल्म के चलते उन्हें कई सारे अवार्ड्स से भी नवाज़ा गया।

इस वेबसीरीज में साथ में नज़र आएंगे तमन्ना-विजय

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया को 'लस्ट स्टोरी 2' में साथ में देखा जाने वाला है। जिसे नेटफ्लिक्स पर 29 जून को रिलीज़ किया जाएगा। लेकिन इस सीरीज के रिलीज होने से पहले ही दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे और शूटिंग के वक्त दोनों ने एक दूसरे को डेट करना भी शुरू किया। यहां तक की तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा को अपना हैप्पी प्लेस बता दिया है। 10 साल की मेहनत के बाद विजय वर्मा अब एक जाने-माने सितारे बन चुके हैं। बता दें कि उन्होंने सिर्फ साउथ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा में भी अपना एक खासा नाम बनाया है।

More from Filmibeat

Read more about: vijay verma tamannaah bhatia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X