अफेयर की खबरों के बीच में एक साथ फिर नजर आए विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया, फोटो हुई वायरल

Vijay Verma and Tamannaah Bhatia

Vijay Verma and Tamannaah Bhatia: मनोरंजन जगत से सितारों के अफेयर और डेट की खबरें हमेशा ही आती रहती हैं, इन दिनों ऐसे ही खबर तमन्ना और विजय वर्मा को लेकर है। फिल्म अभिनेता विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। परंतु दोनों को कई बार साथ देखा गया है, हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है क दोनों डिनर डेट पर साथ गए हैं।

दरअसल बात ऐसी है कि, 2023 नया वर्ष जब शुरू हो रहा था, तब दोनों गोवा में एक-दूसरे को न्यू ईयर की पार्टी में किस करते नजर आए थे। तब से दोनों के अफेयर की खबरें वायरल होने लगी। विजय वर्मा और तमन्ना बॉलीवुड के उभरते हुए कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।

बीती रात दोनों को एक डिनर डेट के बाद स्पॉट किया गया। फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर दोनों की कई तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में दोनों को ब्लैक आउटफिट पहने देखा जा सकता है, जहां विजय वर्मा ने ब्लैक ब्लेजर पहन रखा है। वहीं, उन्होंने लाइट कलर की शर्ट पहन रखी है और ब्लैक पैंट पहन रखी है। तमन्ना भाटिया ने भी ब्लैक कलर की ट्यूब टॉप और ब्लेजर पहन रखी है।

वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है, दोनों को बांद्रा में स्पॉट किया गया है। दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे थे। जैसे ही वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर हवा की तरह तेजी से फैल गया और प्रशंसक इसको काफी पसंद भी करने लगे। खैर दोनों के रिश्ते को लेकर दोनों जब तक कोई पुष्टि खुद से नही करेंगे तब तक फैंस इंतजार ही करेंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय वर्मा अब जल्द करीना कपूर और जयदीप अहलावत के साथ फिल्म में नजर आएंगे। हाल ही में सेट से बीटीएस तस्वीरें वायरल हुई है। उनके अभिनय की फैंस भी काफी प्रशंसा करते है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। तमन्ना भाटिया ने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। वह फिल्म बाहुबली से काफी फेमस हुई है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X