करीना कपूर के साथ रोमांटिक सीन करने में इस एक्टर के छूट गए पसीने, कहा- 'बहुत ही मुश्किल था..'

Vijay Varma On Romantic Scene With Kareena Kapoor: नेटफ्लिक्स की फिल्म 'जाने जान' में करीना कपूर के साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विजय वर्मा ने बताया कि करीना के साथ रोमांटिक सीन करना उनके लिए कितना मुश्किल रहा।
'जाने जान' के साथ करीना कपूर ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म के इवेंट में उन्होंने बताया था कि कैसे सैफ अली खान ने उन्हें पहले ही सचेत कर दिया था कि विजय और जयदीप बहुत दमदार कलाकार हैं, तो सेट पर पूरी तैयारी के साथ ही जाना।
करीना की फिल्में देखकर हमने सीटियां बजाई हैं
हाल ही में, शेहनाज गिल के साथ एक शो में, विजय वर्मा ने करीना कपूर के साथ अपने रोमांटिक सीन के बारे में खुलासा किया। उन्होंने कहा कि करीना के साथ काम करना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा था।
विजय ने कहा, "वह बहुत सहज एक्ट्रेस हैं। करीना कपूर जब भी हमारे बारे में ज्यादा बातें करती हैं, तो मैं और जयदीप शरमा जाते हैं। हमने उनकी फिल्में देखी हैं। उनकी फिल्में देखकर हमने सीटियां बजाई हैं। वह हमें बहुत पसंद हैं और जब आप किसी को पसंद करते हैं.. और वो आपकी तारीफ करे तो थोड़ी शर्म आ जाती है, लेकिन अच्छा भी बहुत लगता है।"
करीना के साथ रोमांस करने में मेरे पसीने छूट गए
करीना के साथ अपने रोमांटिक के बारे में बताते हुए विजय ने कहा, "एक सीन है जहां वो मुझे देखे जा रही हैं और गाना गा रही हैं। जैसे ही वह सीन आया मेरे पसीने छूट गए थे। मैं बहुत घबरा गया था। मेरे लिए वो बहुत मुश्किल सीन था। जब करीना परफॉर्म करती हैं, तो बेहद खूबसूरत लगती हैं। वह यह जानती हैं कि उनके पास अदाएं हैं।"


Click it and Unblock the Notifications