Tamannaah- Vijay: तमन्ना भाटिया के बाद, विजय वर्मा ने दुनिया के सामने अपने प्यार को कबूला, बोले- बहुत प्यार है

Tamannaah Bhatia and Vijay Varma dating: बॉलीवुड के लेटेस्ट कपल तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा इन दिनों काफी लाइमलाइट बटोर रहे हैं। लंबे समय तक अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी बनाए रखने के बाद, आखिरकार दोनों ने अब दुनिया के सामने अपने प्यार को कबूल लिया है।
कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया ने अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए विजय को अपना "हैप्पी प्लेस" बताया था। वहीं, अब विजय ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है और अपने रिश्ते को कंफर्म किया।
विजय ने तमन्ना के साथ अपने रिश्ते को किया कंफर्म
एक इंटरव्यू में अपने निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए विजय वर्मा ने कहा, "आप इन चीजों के बारे में तब बात करते हैं, जब उसका सही समय होता है। लेकिन मैं आपको बस इतना बता सकता हूं कि अभी मेरे जीवन में बहुत प्यार है और मैं खुश हूं।"
साथ ही विजय ने कहा कि, मैं इन सब बारे में ज्यादा बात नहीं करता हूं क्योंकि मैं चाहता हूं कि लोग मुझे मेरे काम से जानें, ना कि मेरे निजी जीवन की वजह से। बता दें, तमन्ना और विजय को कई बार साथ में स्पॉट किया गया था, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी थी। जल्द ही दोनों सितारे नेटफ्लिक्स की लस्ट स्टोरीज 2 में भी नजर आएंगे।
तमन्ना भाटिया ने रिलेशनशिप को किया था कंफर्म
तमन्ना भाटिया ने कहा था, "वह (विजय वर्मा) एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके साथ मैं बहुत ऑरगैनिकली रूप से जुड़ी हूं। हां, वो बहुत खास हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी मैं चिंता करती हूं, और मैं उनके साथ खुश रहती हूं। हाई अर्चीविंग औरतों के साथ एक दिक्कत ये भी होती है कि हम ये सोचते हैं कि हमें हर चीज को पाने के लिए बहुत मेहनत करनी होती है। जबकि ऐसा नहीं है। वो मेरी जिंदगी में बहुत आसानी से शामिल हो गया।"


Click it and Unblock the Notifications