जिसके अकाउंट में थे सिर्फ 18 रुपए, अब तमन्ना भाटिया है उसकी गर्लफ्रेंड, विजय वर्मा ने कहा...

Vijay Varma Had 18 Rupees in Account- गली बॉय में अपने धमाकेदार किरदार के बाद चर्चा में आए एक्टर विजय वर्मा इस वक्त तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे हैं। इस वक्त जिनकी गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया हैं वो किसी वक्त कितने कंगाल थे इसका अंदाज भी आप नहीं लगा सकते हैं।
हाल ही में खुलासा हुआ है कि एक वो वक्त था जब विजय वर्मा के अकाउंट में सिर्फ 18 रुपए थे। जी हां, वायरल भयनी ने एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि विजय वर्मा ने बताया, "यह हमेशा मेरे लिए भूमिका के बारे में रहा है, लेकिन एक समय जब मैं अपने सबसे निचले स्तर पर था, मेरे पास कोई पैसा नहीं था।
मेरे बैंक खाते में 18 रुपये थे और वहाँ थे एक कॉल आई थी। उन्होंने कहा कि एक छोटी रिपोर्टर की भूमिका है और यह एक दिन की नौकरी है और आपको 3000 रुपये मिलेंगे। मैं कभी भी उस तरह की भूमिका नहीं निभाना चाहता था लेकिन मैंने इसे ले लिया।
मैं गया और मैंने शूटिंग शुरू कर दी। मेरा दिल वहां नहीं था, मेरा दृढ़ विश्वास वहां नहीं था और मैं टेक में लड़खड़ा रहा था।'' विजय वर्मा की ये बयान अब खबरों का हिस्सा है और लोग इसपर बातें कर रहे हैं। फिलहाल उनका वक्त बदल चुका है और इस वक्त वो मंहगी हीरोइनों में से एक तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे हैं।
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' 29 जून 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। तमन्ना और विजय दोनों को ही पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जा रहा है।
कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने इस सीरीज के लिए 18 साल पुराना किसिंग रूल तोड़ दिया है। शायद विजय पहले ही एक्टर होंगे जिसके लिए एक्ट्रेस ने ऑनस्क्रीन किसिंग किया। विजय इस वक्त लगातार कई धमाकेदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और अक्सर किसी ना किसी तरह की अपडेट आती रहती है..


Click it and Unblock the Notifications











