'गली बॉय' के इस एक्टर को डेट कर रही हैं Tamannaah Bhatia, न्यू ईयर पार्टी से Kissing वीडियो वायरल

Vijay Varma and Tamannaah Bhatia dating: बॉलीवुड की लाइमलाइट के बीच प्यार, इश्क और मोहब्बत को छिपाना सेलेब्स के लिए मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन सा हो जाता है। फिल्मी दुनिया की तमाम जोड़ियां जहां नए साल का जश्न मनाती नजर आ रही हैं, वहीं इनके बीच इंडस्ट्री के एक नए लव बर्ड्स को गोवा में स्पॉट किया गया।
जी हां, ये नए लव बर्ड्स हैं तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा। फिल्मीबीट को विशेष रूप से पता चला है कि तमन्ना विजय को डेट कर रही हैं। हालांकि इन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके हाल के हैंगआउट ने उनकी लव स्टोरी के बारे में सब कुछ बता दिया है।
21 दिसंबर को तमन्ना के बर्थडे पर विजय को एक्ट्रेस के घर पर भी स्पॉट किया गया था। इस मौके पर विजय ने जो स्वेटशर्ट पहनी थी, उन्हें फिल्मीबीट के साथ अपने एक इंटरव्यू में वही स्वेटशर्ट पहने देखा गया था। तमन्ना के घर से निकलते हुए हालांकि उन्होंने चेहरा छुपाने की कोशिश की, लेकिन उनकी स्वेटशर्ट ने कहानी बयां कर दी। इतना ही नहीं, बल्कि यह नया जोड़ा नए साल के जश्न के लिए गोवा भी गया था।
एयरपोर्ट पर जब विजय को पैपेराजी अपने कैमरे में कैप्चर कर रहे थे.. बैकग्राउंड में तमन्ना भाटिया की कार ने भी ध्यान खींचा। नए साल के जश्न से कपल की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें विजय अपनी सफेद शर्ट में डैपर दिख रहे हैं, जबकि तमन्ना ने गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी हुई है। साथ ही गोवा में नए साल के जश्न के एक वीडियो में विजय और तमन्ना को एक-दूसरे को किस करते हुए भी देखा गया।
खैर, जाहिर है कि विजय और तमन्ना फिलहाल रिलेशनशिप में हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे इसे जल्द ही ऑफिशियल करने की योजना बना रहे हैं। इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय और तमन्ना फिलहाल नेटफ्लिक्स की लस्ट स्टोरीज 2 में काम कर रहे हैं।
(With Inputs From Raj Dixit)


Click it and Unblock the Notifications














