विजय टीवी को मिले शिवाकार्तिकेयन स्टारर वेलईकरन के सेटेलाइट राइट्स

24AM की लेटेस्ट फिल्म वेलईकरन को विजय टीवी के साथ टाई-अप के बाद मिले सेटेलाइट राइट

By Staff

24AM स्टूडियो ने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक इस्टैब्लिश और सबसे अगल प्रोडक्शन हाउस के तौर पर पहचान बनाई है। फिल्म मेकिंग में प्रोफेशनल एप्रोच और चर्चित प्रोजेक्ट्स के साथ 24AM स्टूडियो का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है।

हाल ही में 21AM स्टूडियोज की फिल्म वेलईकरन ने विजय टीवी के साथ सेटेलाइट टाई-अप किया है। वहीं कुछ दिनों पहले पहला लुक जारी होने के बाद ये फिल्म काफी चर्चा में थी।

इसके साथ ही फिल्म को और भी खास बनाती है इसकी कास्ट। इस फिल्म में शिवाकार्तिकेयन लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में शिवाकार्तिकेयन पहली बार अभिनेत्री नयनतारा के साथ दिखाई देंगे। वहीं इसमें मलयाली सुपरस्टार फहाद फासिल भी नजर आएंगे।

Sivakarthikeyan

विजय टीवी बेहरीन सब्जेक्ट पर बनी फिल्मों को पहचानने और बढ़ावा देने में सबसे आगे है। माना जा रहा है कि फिल्म का फर्स्ट लुक लॉन्च होने के बाद ही विजय टीवी ने इस फिल्म को सेटेलाइट्स राइट्स दिलाया है।

वहीं चैनल के हेड, मिस्टर कृष्णण कुट्टी का कहना है कि हमें इस बात पर गर्व है और हमारा मानना है कि शिवाकार्तिकेयन एक मेगास्टार साबित होने वाली है। उन्होंने कहा कि उनका टैलेंट सारी सफलताओं का हकदार है। वे उम्र और सामाजिक की बाधाओं के पार होकर काम करते हैं और यही बात फिल्मों को और भी आकर्षक बनाती है।

उन्होंने कहा कि हमें इस फिल्म को लिए सेटेलाइट राइट दिला कर काफी खुशी है। हमारा मानना है कि ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी। जैसा कि पहले लुक से ही पता चल गया है।

वहीं 24AM के प्रोड्यूसर मोहन राजा का कहना है कि मोहन राजा ने सभी को अपनी फिल्म थानी ओरूवन से खुश कर दिया था, हमें विश्वास है कि वे वही जादू एक बार फिर चला पाएंगे।

उन्होंने कहा कि शिवाकार्तिकेयन, विजय टीवी और 24AM स्टूडियोज एक परिवार की तरह हैं।

इस फिल्म का प्रोडक्शन काफी बड़े पैमाने पर हुआ है, जो कि इसकी कास्ट और प्रोडक्शन वैल्यू से साफ पता चलता है। वहीं म्यूजिक डाइरेक्टर अनिरुद्ध रविचंद्र ने शिवाकार्तिकेयन के लिए काफी अच्छा काम किया है। मुझे इस बाद का भरोसा है कि ये कॉम्बो प्रमोशन के लिए काफी अहम साबित होगा।

बता दें कि वेलईकरण दुनिया भर में इसी साल 29 सितंबर को रिलीज की जाएगी।

More from Filmibeat

Read more about: film first look tamil
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X