Thalapathy Vijay: सबको पीछे छोड़ विजय थलापति बने भारत के हाईएस्ट पेड एक्टर, फीस जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान

Thalapathy Vijay Fees

Thalapathy Vijay: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, सूत्रों की मानें तो विजय थलापति ने इंडिया के सभी कलाकारों को पीछे छोड़कर नया बेंचमार्क सेट कर दिया है और हाईएस्ट पेड एक्टर बन गए हैं। सोशल मीडिया पर विजय थलापति के नाम का ट्रेंड चल रहा है और फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

विजय थलापति जो कि हमेशा ही अपनी फिल्म, अपनी एक्टिंग से हमेशा ही दर्शकों का दिल जीतते आए हैं। खबरों के मुताबिक, विजय एक ही फिल्म से 200 करोड़ रुपये लेने वाले पहले भारतीय अभिनेता बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

दरअसल थलपति विजय कथित तौर पर लियो के बाद अपनी अगली फिल्म के लिए वेंकट प्रभु के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। परंतु सूत्रों ने एक्टर की सैलरी के बारें में खबरें सामने आ गई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें इस फिल्म के लिए 200 करोड़ रुपये बतौर फीस की मांग की है। एजीएस एंटरटेनमेंट, जो कथित तौर पर फिल्म को नियंत्रित कर रहे हैं उन्होंने उन्हें फिल्म साइन करने के लिए एक बड़ी राशि की पेशकश की है।

सूत्रों की मानें तो, 'उनकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंसेस और डिजिटल-सैटेलाइट राइट्स को ध्यान में रखते हुए प्रोड्यूसर्स विजय को कास्ट करने के लिए बड़ी फीस देने को तैयार हैं। फिल्म की कहानी चाहे जो भी हो, वह सक्सेस की गारंटी दे सकते हैं, यही वजह है कि फिल्ममेकर्स रिस्क लेने के लिए तैयार रहते हैं।

थलापति विजय के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार वह वरिसु फिल्म में नजर आए थे। ये फिल्म तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, अब थलापति विजय बहुत जल्द लोकेश कनगराज की फिल्म लियो में दिखेंगे। संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। ये मूवी 19 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X