आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में इस साउथ सुपरस्टार की एंट्री- अब होगा बड़ा धमाका
सुपरस्टार आमिर खान इस समय फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तैयारी कर रहे हैं और काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं। अब इस फिल्म में एक ऐसे कलाकार की एंट्री हुई है जो कि साउथ की ऑडियंस के लिए काफी शानदार बात साबित हो सकती है। हम बात कर रहे हैं साउथ के सुपरस्टार विजय सेथुपति की जो अब इस फिल्म का हिस्सा होंगे। इसके अलावा फिल्म में आमिर खान के साथ लीडिंग लेडी के तौर पर पहले ही करीना कपूर खान की एंट्री हो गई।
दोनो 3 इडियट्स के बात फिर से साथ नजर आने वाले हैं। आमिर खान इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं और उन्होने इस फिल्म के मुताबिक खुद को ढाल लिया है। वो इस समय पगड़ी और बड़ी सी दाढी वाले लुक में नजर आ रहे हैं।

ये फिल्म ऑस्कर विजेता फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रीमेक है और इसलिए फैन्स को फिल्म से उम्मीदें कम थीं। ऐसे में आमिर के पहले लुक ने सबको चौंका भी दिया है और फिल्म के लिए उत्साहित भी कर दिया है।
लाल सिंह चड्ढा क्रिसमस 2020 पर रिलीज़ हो रही है और अभी से ही फैन्स ने इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के कयास 400 करोड़ लगाना शुरू कर दिया है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं सीक्रेट सुपरस्टार फेम अद्वैत चंदन।


Click it and Unblock the Notifications