..................... Vijay Sethupathi said he does not agree with the stance that he is being labelled as pan india star। पैन इंडिया एक्टर कहलाने से भड़के विजय सेतुपति, कह दी बड़ी बात। - Hindi Filmibeat

पैन इंडिया एक्टर कहलाने से भड़के ये सुपरस्टार, कह दी बड़ी बात

Vijay Sethupathi

विजय सेतुपति अपनी फिल्मों और वेब सीरीज की वजह से लगातार खबरों में रहते हैं। विजय सेतुपति जल्द ही शाहिद कपूर के साथ 'फर्जी' में और शाहरुख खान के साथ 'जवान' में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले 'विक्रम' में कमल हासन के होने के बाद भी विजय सेतुपति लाइमलाइट बटोर ले गए थे। पिछले कई सालों से अपने काम की वजह से सफलता की सीढ़ी चढ़ने के बाद अब विजय सेतुपति को पैन इंडिया स्टार कहा जाने लगा है।

विजय सेतुपति के बारे में कहा जाता है कि, वो लीड रोल, विलेन के किरदार या सहायक भूमिका में भी अगर हों तो उनके सामने सभी स्टार्स स्क्रीन पर फीके पड़ जाते हैं लेकिन फिर भी वो पैन इंडिया स्टार कहलाना पसंद नहीं करते हैं। बल्कि, विजय सेतुपति पैन इंडिया स्टार कहलाने से नाराज हैं और इसकी उन्होंने वजह भी बताई है।

विजय सेतुपति को जब एक पत्रकार ने पैन इंडिया स्टार कहा तो उन्होंने कहा - 'मैं एक अभिनेता हूं। मैं उस पैन इंडिया स्टार से सहज नहीं महसूस करता हूं। कभी-कभी ये दबाव जैसा लगता है। मैं सिर्फ एक अभिनेता हूं और इसके अलावा मेरे साथ कोई और लेबल लगाने की जरूरत नहीं है। इतना ही मेरे लिए काफी है और मैं हर भाषा की फिल्म करना चाहता हूं। मैं बंगाली, गुजराती फिल्म करना चाहता हूं, इसलिए मुझे अगर मौका मिला तो मैं वहां जाकर काम करूंगा।'

इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा- 'आप इस तरह के टैग लगाकर हमारे बीच दरार क्यों पैदा कर रहे हैं। हम पहले से ही बॉलीवुड, टॉलीवुड, कॉलीवुड में बंटे हुए हैं। हर किसी को एक सांचे में ढालने की जरूरत नहीं है। हम सब पहले एक कलाकार हैं।'

बता दें कि, विजय सेतुपति ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। उन्होंने 'पेटा', 'मास्टर', 'विक्रम', 'सुपर डिलक्स' समेत कई शानदार फिल्मों में नजर आए। उन्होंने करियर की शुरुआत में कई फिल्मों में छोटो-छोटे रोल भी किए। साल 2010 में 'थेनमुर्क परुवाकाटरू' फिल्म उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X