आमिर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' का हिस्सा नहीं होंगे विजय, फैंस हुए निराश- दो स्टार नहीं आएंगे साथ
आमिर खान स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में साउथ स्टार विजय सेतुपति की एंट्री से फैंस बेहद खुश थे। पहली बार दोनों दमदार कलाकार एक ही फिल्म में नजर आने वाले थे। लेकिन अफसोस, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय अब 'लाल सिंह चड्ढा' का हिस्सा नहीं हैं। डेट्स की वजह से विजय को फिल्म से बाहर निकलना पड़ा।
दरअसल, पिछले साल जब निर्देशक अद्वेत चंदन ने आमिर खान और विजय सेतुपति का साथ आना कंफर्म किया था, तो विजय भी अपने रोल को लेकर बेहद उत्साहित थे। विजय तमिल, तेलुगु फिल्मों के बेहद पॉपुलर कलाकार हैं, लिहाजा, आमिर भी फिल्म में उनकी एंट्री को लेकर खुश थे।

लॉकडाउन के दौरान विजय के लुक को भी फाइनल कर लिया गया। लेकिन लॉकडाउन बढ़ता चला गया। अक्टूबर में शूटिंग दोबारा शुरु की गई, लेकिन सभी कलाकारों की शेड्यूल पूरी तरह से उलट पलट हो गई। ऐसे में विजय सेतुपति ने उन फिल्मों के प्रति प्राथमिकता दिखाई, जिसे उन्होंने पहले साइन किया था। लिहाजा, डेट्स की दिक्कत की वजह से उन्हें 'लाल सिंह चड्ढा' को छोड़ना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications