अब जाकर सालों बाद Vijay Sethupathi ने बॉडी शोमिंग को लेकर बयां किया अपना दर्द, बताया करियर का स्ट्रगल

Vijay Sethupathi: साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति इन दिनों अपनी फिल्म मैरी क्रिसमस को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में विजय के साथ कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर कैटरीना और विजय काफी प्रमोशनल कर रहे हैं। इसी बीच विजय ने अपनी बॉडी शोमिंग को लेकर भी बात की।
बॉडी शोमिंग को लेकर विजय सेतुपति का बयान-
इन दिनों मैरी क्रिसमस को लेकर सुर्खियों में रहने वाले विजय सेतुपति ने अब एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह भी बॉडी शेमिंग का शिकार हुए हैं। उनके फैशन सेंस को लेकर लोगों ने कई बार सवाल उठाए हैं। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में विजय ने खुलासा किया कि उन्हें बॉलीवुड के साथ साउथ में भी बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था।
विजय ने बताया कि वह क्या पहन रहे हैं, इसको लेकर बहुत सचेत रहते हैं, क्योंकि उन्हें फंक्शन और मीटिंग में चप्पल पहनकर चला जाता हूं। फंक्शन या इवेंट में चप्पल पहनकर जाने के बारे में बात करते हुए विजय ने कहा- "मैं ऐसा ही था, बॉडी शेमिंग बहुत किया था मुझे। वहां भी किया था। ये होता है लेकिन अच्छी बात ये है कि लोग आपको स्वीकार करते हैं जैसे आप हो। आज मैं जहां भी जाता हूं लोग मुझे स्वीकार करते हैं। ये आशीर्वाद है। अपनी ऑडियन्स की वजह से आज मैं खुश हूं।"
जहां विजय की एक्टिंग की हर जगह तारीफ होती है वहीं दूसरी तरफ उनके ड्रेसिंग सेस और चप्पल को लेकर भी खूब चर्चा रहती है। इस बारे में बात करते हुए विजय ने कहा,- "ये उन्हें प्रभावित करता है। वह अपने फैशन च्वाइस को लेकर सचेत रहते हैं। कई बार मैं अपने कपड़ों को लेकर परेशान हो जाता हूं क्योंकि मेरा मानना है कि जो मैं पहनता हूं उनमें कंफर्टेबिल होता हूं।"
आगे विजय ने कहा,- "कई बार लोग कहते हैं कि मैं शो ऑफ करता हूं। वो कहते हैं मैं बहुत सिंपल हूं। चप्पल पहनेगा तो सिंपल मतलब क्या। विजय ने आगे कहा- लेकिन कई बार मैं भी कपड़ों के लेकर परेशान हो जाता हूं। अगर मैं किसी फंक्शन में जा रहा हूं। वहां लोगों को अच्छे तरीके से तैयार देखकर मैं कॉन्शियस हो जाता हूं। इसी वजह से मैं मीटिंग और गेट-टूगेदर में जाने से बचता हूं।"
विजय सेतुपति का वर्कफ्रंट-
वर्कफ्रंट पर भी विजय सेतुपति के पास कई बड़ी फिल्में हैं, जिसमें से एक 'क्रिसमस' भी है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी और कटरीना कैफ, विजय सेतुपति स्टारर यह रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में इनके अलावा टीनू राज आनंद, संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन, राधिका आप्टे और अश्विनी कालसेकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 12 जनवरी, 2024 को हिंदी और तमिल में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications













