छेड़छाड़ के आरोपों पर पहली बार बोले अभिनेता विजय राज, 'कोई कुछ भी बोलेगा आप मान लेंगे'
अभिनेता विजय राज को लेकर हाल ही में जो मामला सामने आया था वो काफी ज्यादा चर्चा में रहा था। गौरतलब है कि अभिनेता को पुलिस ने एक महिला से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया जिसके बाद वो सुर्खियों में थे और लोग हैरान थे कि आखिर ऐसा कैसै हो सकता है। इन आरोपों के बाद विजय राज को गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में उनको कोर्ट से जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
इस मामले पर पहली बार अभिनेता ने प्रतिक्रिया दी है और अपनी बात कही है। इस दौरान अभिनेता बॉम्बे टाइम्स से बात कर रहे थे। उन्होने इन आरोपों पर कहा कि.. 'हमारे यहां महिलाओं की सुरक्षा की बात करें तो ये आज भी सबसे गंभीर मुद्दा है। मै भी एक बेटी का पिता हूं जिसकी उम्र लगभग 21 साल है। एक ये भी कारण है कि मैं इस तरह की स्थिति को काफी गंभीरता से समझता हूं।


Click it and Unblock the Notifications











