Watch- मुसलमान हीरो से सोनाक्षी सिन्हा रचा रही थी शादी.. उधर घोड़ी चढ़कर इस स्टार ने ले लिए फेरे

Sidhartha Mallya Indian Wedding: पूर्व बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने 22 जून 2024 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जैस्मिन से शादी रचाई। कपल ने एक क्रिश्चियन वेडिंग सेरेमनी में शादी की, जिसके लिए दूल्हे ने ग्रीन कोट व ब्लैक पैंट और टाई के साथ फॉर्मल लुक चुना था। वहीं, उनकी दुल्हन एक व्हाइट बॉडी-हगिंग गाउन में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिस पर फ्लोरल डिटेलिंग और एक शीयर वेल थी।
विजय माल्या के 'हर्टफोर्डशायर एस्टेट' में हुई अपनी व्हाइट वेडिंग के बाद सिद्धार्थ और जैस्मिन ने उसी स्थान पर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। समारोह के लिए दुल्हन ने पिंक एंड रेड कलर का एक हैवी कढ़ाई वाला लहंगा और चोली चुना था, जिसे उन्होंने कम से कम ज्वेलरी के साथ पहना था। दूसरी ओर, दूल्हे ने ब्लैक कलर का कुर्ता-पायजामा चुना था।
सिद्धार्थ और जैस्मिन की हिंदू शादी के लिए मंडप को रोशनी व फूलों से खूबसूरती से सजाया गया था। एक वीडियो में दो पंडित भी कपल की शादी की तैयारी करते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा, कपल की हिंदू शादी में शामिल होने वाले सभी मेहमान ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दिए।
9,000 करोड़ रुपए के कर्ज धोखाधड़ी के आरोप के बाद देश छोड़कर भाग गए भारतीय शराब कारोबारी विजय माल्या भी अपने बेटे की शादी समारोह में देखे गए। पूर्व बिजनेसमैन 2016 में भारत से भाग गए थे और तब से यूके में रह रहे हैं। विजय माल्या को अपने बेटे के साथ फोटो खिंचवाते हुए देखा गया, जब वह उनके गाल पर प्यार से किस देने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच, सिद्धार्थ की पत्नी बैकग्राउंड में किसी से बात करती हुई दिखाई दीं।
इससे पहले, 23 जून 2024 को सिद्धार्थ माल्या ने अपनी पत्नी के साथ अपनी पहली आधिकारिक तस्वीरें साझा की थीं। झलकियों में न्यूली मैरिड कपल खुशी से झूम रहा था। दोनों अपनी व्हाइट वेडिंग के आउटफिट में काफी प्यारे लग रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications