विजय देवरकोंडा की कार का भयंकर एक्सीडेंट, ऐसी है एक्टर की हालत, तीन दिन पहले ही हुई थी रश्मिका मंदाना से सगाई

Vijay Devrakonda Accident: सुपरस्टार विजय देवरकोंडा एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसे के बाद विजय देवरकोंडा ने खुद एक्स पर पोस्ट कर अपनी हालत के बारे में जानकारी दी है। विजय देवरकोंडा जोगुलम्बा गडवाला जिले के उंडावल्ली के पास सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए हैं। एक्टर की लग्जरी गाड़ी का वीडियो सामने आया है जिसने उनके फैंस की टेंशन बढ़ा दी है।
कैसे हुआ विजय देवरकोंडा की कार का एक्सीडेंट?
साउथ एक्टर की लेक्सस कार अचानक मुड़ी और एक बोलेरो से टकरा गई, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच काफी बवाल मच गया जिसके बाद विजय ने खुद पोस्ट कर इस हादसे को एड्रेस किया है।
🚨 Vijay Deverakonda’s Car in Minor Accident — All Safe
— Aristotle (@goLoko77) October 6, 2025
A Lexus carrying Vijay Deverakonda and his family was involved in a small accident near Undavalli in Gadwal district after a Bolero reportedly took a sudden right turn. pic.twitter.com/bTyXyvNYrJ
विजय देवरकोंडा की कार के एक्सीडेंट का वीडियो
सूत्रों ने पुष्टि की है कि विजय देवरकोंडा उस समय गाड़ी के अंदर ही थे, लेकिन वे सुरक्षित बच गए। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना अचानक हुई क्योंकि बोलेरो ने दिशा बदल दी, जिससे एक्टर की कार को मामूली नुकसान हुआ। फैंस चिंता में हैं लेकिन आधिकारिक रिपोर्ट्स ने पुष्टि की है कि विजय देवरकोंडा घायल नहीं हुए हैं और दुर्घटना के बाद सुरक्षित हैं।
विजय देवरकोंडा ने एक्स पर किया ये पोस्ट
एक्स पर विजय ने लिखा, 'सब ठीक है। कार लड़ गई, लेकिन हम सब ठीक हैं। मैंने स्ट्रेंथ वर्कआउट भी किया और अभी-अभी घर लौटा हूं। सिर में दर्द है, लेकिन बिरयानी और नींद से कुछ नहीं होगा। तो आप सभी को ढेर सारा प्यार। इस खबर से परेशान मत होइए।'
All is well ❤️
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) October 6, 2025
Car took a hit, but we are all fine. Went and did a strength workout as well and just got back home.
My head hurts but nothing a biryani and sleep will not fix. So biggest hugs and my love to all of you. Don’t let the news stress you 🤗❤️
पुलिस के अनुसार, 'एक्टर विजय देवरकोंडा दोपहर करीब 3 बजे पुट्टपर्थी से हैदराबाद जा रहे थे, तभी आगे चल रही एक बोलेरो गाड़ी अचानक दाईं ओर मुड़ गई, जिससे उनकी कार का बायां हिस्सा टकरा गया। विजय और दो अन्य लोग कार में थे। शुक्र है कि किसी को चोट नहीं आई। उन्होंने तुरंत दूसरी गाड़ी ली और उनकी टीम ने बीमा के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।'
तीन दिन पहले हुई रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा की सगाई
सूत्रों के अनुसार, दोनों के फरवरी 2026 में एक डेस्टिनेशन वेडिंग में शादी करने की उम्मीद है। न तो विजय और न ही रश्मिका मंदाना ने आधिकारिक तौर पर सगाई की पुष्टि की है और न ही अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में कोई जानकारी दी है। वर्कफ्रंट पर, विजय को आखिरी बार गौतम तिन्ननुरी की तेलुगू फिल्म 'किंगडम' में देखा गया था, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











