धोती, टेंपल जूलरी और सोने का कवच... आलता लगाए Vijay Deverakonda ने सेट किया नया फैशन गोल, रॉयल लुक वायरल
Vijay Deverakonda wedding look: तेलुगु सिनेमा के स्टार Vijay Deverakonda ने अपनी शादी में ऐसा लुक अपनाया, जिसने ग्रूम फैशन को नई दिशा दे दी। आमतौर पर शादियों में दूल्हे का पहनावा साधारण रखा जाता है, लेकिन विजय ने परंपरा को पूरी शान से अपनाते हुए खुद को अलग अंदाज में पेश किया। उनका लुक सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया।

शाही अंदाज में ट्रेडिशनल आउटफिट
विजय ने आइवरी रंग की सिल्क धोती पहनी थी, जिसके साथ गहरे लाल रंग का अंगवस्त्रम था। उनका पहनावा सादगी भरा होते हुए भी बेहद अट्रैक्टिव लग रहा था। ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ उन्होंने टेंपल आर्ट के भारी सोने के गहने पहने, जिसने उनके लुक को राजसी बना दिया।
गहनों ने खींचा सबका ध्यान
उनके गले में चौड़ा और लंबा सोने का हार था, जिस पर बारीक नक्काशी की गई थी। इसके नीचे एक छोटा गोल्ड चेन भी था, जिससे लुक में परतें दिखाई दे रही थीं। हाथों में मोटे सोने के कड़े और बाजूबंद थे। एक खास आर्म गार्ड कवच जैसा दिख रहा था, जिसने उनके लुक में योद्धा जैसा फील दिया। कमर पर बंधा सोने का कमरबंद धोती को थामे हुए था और पूरे पहनावे को बैलेंस दे रहा था।
विजय देवरकोंडा की जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो था उनके हाथ-पैरों पर लगा आलता। एक्टर ने ये आलता सिर्फ नाम के लिए नहीं लगाया, बल्कि इसे खूबसूरती के साथ फ्लॉन्ट भी किया।
ग्रूम फैशन के लिए नई इंस्पीरेशन
विजय देवरकोंडा का यह अंदाज साफ दिखाता है कि अब दूल्हे भी फैशन में पीछे नहीं हैं। उन्होंने साबित किया कि परंपरा और स्टाइल साथ-साथ चल सकते हैं। उनका यह शाही लुक आने वाले समय में ग्रूम फैशन के लिए एक नई मिसाल बन सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











