..................... Vijay Deverakonda, Samantha starrer Kushi gets U/A certificate from censors, know the runtime - Hindi Filmibeat

Kushi: विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर कुशी को सेंसर से मिला यू/ए सर्टिफिकेट, इतनी लंबी है फिल्म

By Filmibeat Desk
vijay-deverakonda-samantha-starrer-kushi-gets-ua-certificate-from-censors-know-the-runtime

Vijay Deverakonda and Samantha's Kushi: विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'कुशी' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा में से एक है। फिल्म ने अपने शानदार ट्रेलर और दिल जीतने वाले गानों के साथ दर्शकों के दिलों में पहले ही अपनी जगह बना ली है। फिल्म में विजय और सामंथा की फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए भी दर्शक काफी उत्साहित है।

बता दें कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। ये फिल्म अब अपनी रिलीज से सिर्फ एक हफ्ते दूर है। 'कुशी' को एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म के रूप में बनाया गया है और फिल्म को दिया गया "यूए" सर्टिफिकेट निर्माताओं के लिए एक बड़ी जीत है क्योंकि इससे यह आश्वासन मिला है कि फैमिली के साथ फिल्म को एंजॉय किया जा सकता है।

2 घंटे 45 मिनट लंबी है फिल्म

फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 45 मिनट का बताया जा रहा है। निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर इस खबर को कैप्शन के साथ साझा किया और लिखा, "#Kushi❤️🔥 को यू/ए मिला है.. 1 सितंबर सिनेमाघरों में आपकी फैमिली डेट है ❤️ 9 दिन बाकी हैं 💥

कुशी के निर्माता इस फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर एक ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट होस्ट किया, जो एक बड़ी सफलता थी। इसके अलावा फिल्म के मुख्य कलाकार फिल्म के प्रमोशन के लिए अलग-अलग जगहों पर जा रहे हैं।

शिव निर्वाण द्वारा लिखित और निर्देशित और माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में दिलों को खुश करने और 'प्यार' का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X