..................... Vijay Deverakonda rejects Ranveer Singh's world cup 83 - Hindi Filmibeat

इस साउथ सुपरस्टार ने रिजेक्ट की ब्लॉकस्टर खान फिल्म, 83 वर्ल्ड कप

कबीर खान, ट्यूबलाइट की विफलता के बाद अपनी दमदार वापसी की तैयारी कर रहे हैं, 1983 वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म से। इस फिल्म में कपिल देव की लीड भूमिका निभा रहे हैं रणवीर सिंह। इस फिल्म के लिए कबीर खान ने तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवेराकोंडा को श्रीकांत का रोल ऑफर किया था। इसे विजय का हिंदी डेब्यू माना जा रहा था।

लेकिन अब खबर है कि विजय ने बड़ी सादगी से ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया है। उन्हें अपना हिंदी डेब्यू इस तरह किसी फिल्म में सपोर्टिंग किरदार निभाते हुए नहीं करना था। विजय ने पिछले साल अर्जुन रेड्डी रीमेक के साथ तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। उनकी फिल्म के हिंदी रीमेक में शाहिद कपूर काम कर रहे हैं।

vijay-deverakonda-rejects-ranveer-singh-s-world-cup-83

गौरतलब है कि विजय को तेलुगु सुपरस्टार, महेश बाबू की विरासत संभालने वाला स्टार कहा जा रहा है। और हिंदी फिल्मों के मामले में भी विजय ने अपने सीनियर महेश बाबू के ही कदमों पर चलना ठीक समझा। महेश बाबू के हिंदी डेब्यू का भी सालों से इंतज़ार हो रहा है लेकिन महेश बाबू हर फिल्म का ऑफर बड़ी सादगी से रिजेक्ट कर देते हैं।

जानिए साउथ के सुपरस्टार्स जो हिंदी दर्शकों के बीच रखते हैं शानदार फैन फॉलोइंग -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X