सारा अली खान के प्रपोज़ल का विजय देवराकोंडा ने दिया जवाब, इंटरनेट पर वायरल है सुपरस्टार का जवाब

सारा अली खान ने हाल ही में कॉफी विद करण पर ये एलान किया है कि वो विजय देवराकोंडा के साथ डेट पर जाना चाहती हैं। अभी तक ये एपिसोड, बाहर नहीं आया है लेकिन केवल इसके प्रोमो ने ही अभी से फैन्स को उत्साहित कर दिया है। और अब सारा अली खान के इस डेट प्रपोज़ल का जवाब खुद विजय देवराकोंडा ने दिया।

विजय देवराकोंडा ने सारा और जान्हवी का ये प्रोमो शेयर करते हुए लिखा - मुुझे ये बहुत पसंद आया, जिस अंदाज़ में आप देवराकोंडा बोल रही हैं। बेहद क्यूट। अब इंटरनेट विजय के जवाब से फिलहाल काफी ज़्यादा उत्साहित है।

vijay-deverakonda-reacts-to-sara-ali-khan-s-confession-of-wanting-to-date-him-with-a-cute-clip

दरअसल, पिछली बार जब सारा अली खान ने बताया था कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं तो उसके बाद जो हुआ वो इतिहास है। ऐसे में अब इस बार कॉफी विद करण के काउच से कोई नई प्रेम कहानी शुरू होती है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा। लेकिन इससे भी दिलचस्प ये है कि जहां, सारा अली खान ने बताया कि वो विजय देवराकोंडा को डेट पर ले जाना चाहेंगी तो जान्हवी चौंक गईं।

करण जौहर ने भी जान्हवी कपूर से पूछा कि विजय तो तुम्हें भी पसंद है। सारा ने भी जान्हवी से पूछा - क्या तुम्हें विजय पसंद है? जान्हवी बस हंसती रह गईं। दरअसल, जान्हवी कपूर भी इससे पहले, कॉफी विद करण के पिछले सीज़न पर बता चुकी हैं कि उन्हें विजय देवराकोंडा पर बहुत बड़ा क्रश है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X