रश्मिका मंदाना और विजय शादी देश भर में कर रहे हैं अन्नदान, जानिए अपने शहर में कहां से ले सकते हैं आप
Vijay Rashmika Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने अपनी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी। तस्वीरें सामने आते ही बधाइयों की बाढ़ आ गई। शादी के बाद उन्होंने पपाराजी को मिठाइयां बांटकर जश्न की शुरुआत की।

पूरे देश के साथ मनाएंगे जश्न
कपल ने बताया कि वे अपनी खुशी सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों तक सीमित नहीं रखना चाहते। 1 मार्च को मिठाइयों से भरे ट्रक देश के अलग-अलग राज्यों में भेजे जाएंगे, ताकि लोग भी इस खास मौके का हिस्सा बन सकें।
इन राज्यों में पहुंचेगी मिठाई
मिठाइयां तेलंगाना, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और बिहार के कुछ शहरों में बांटी जाएंगी।
मंदिरों में होगा अन्नदान
अपनी शादी की खुशी में दोनों ने कई मंदिरों में अन्नदान करने का फैसला किया है। इनमें बेंगलुरु का शिवोहम मंदिर, वृंदावन का श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर, अहमदाबाद का श्री श्री गोविंद धाम मंदिर, जयपुर का गोविंद देव जी मंदिर और मैसूर का श्री चामुंडेश्वरी मंदिर जैसे प्रसिद्ध मंदिर शामिल हैं।
उदयपुर में शादी, हैदराबाद में रिसेप्शन
दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर के Mementos by ITC Hotels में शादी रचाई। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन रखा गया है। खबर है कि इस समारोह के लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi और गृह मंत्री Amit Shah को भी निमंत्रण भेजा गया है।
फिलहाल फैंस दोनों को नई जिंदगी के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं और इस खास जश्न की झलक देखने के लिए उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications














