Vijay Deverakonda ने मनाली ट्रिप पर अपने 100 लकी फैन्स को किया सरप्राइज, वीडियो वायरल

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा हर साल संता बनकर अपने फैन्स को एक प्यारा सा सरप्राइज देते हैं और उनके साथ खुशियां बांटते हैं। बीते साल (2022) भी उन्होंने अपने इस वादे को पूरा करते हुए अपने फैन्स को खास क्रिस्मस गिफ्ट दिया। उन्होंने अपने 100 लकी फैन्स के लिए मनाली ट्रिप का एलान किया। दरअसल विजय ऐसा करके अपने फैन्स के करीब तो आते ही हैं, साथ ही वो उन्हें कुछ ऐसी यादें और अनुभव भी देते हैं जो उनके फैन्स के साथ पूरी जिंदगी रहे।
ऐसे में इस साल अपनी 'देवरा संता' पहल के तहत उन्होंने घोषणा की थी, कि 100 लकी फैन्स को उनकी तरफ से पूरी तरह से फ्री मनाली ट्रिप पर भेजा जाएगा और अब उन्होंने इस ट्रिप की कुछ झलकियां अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर की है।
इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि फैन्स ने निश्चित ही देश के विभिन्न हिस्सों से आने के बावजूद इस ट्रिप को खुलकर एन्जॉय किया और एक दूसरे के साथ अच्छे से बॉन्ड बनाया।
इस ड्रीम वैकेशन पर फैन्स को ले जाने से पहले विजय ने उनके साथ वीडियो कॉल पर बात की, कि कैसे वह फैन्स को एक मौका देना चाहते हैं और उन्हें ऐसा अनुभव देना चाहते हैं जो उनके पास कभी नहीं था। इसके बाद फैन्स ने मनाली के लिए उड़ान भरी और इस दौरान लग्जरी विला में उनकी हॉस्पिटैलिटी से लेकर हर चीज का खास ध्यान रखा गया, जिसमें कुछ एडवेंचरस स्पोर्ट भी शामिल थे, जो खुद विजय देवरकोंडा ने उनके लिए प्लान किए थे। यही नहीं इस उत्साह को और भी बढ़ाने के लिए विजय भी मनाली पहुंच गए अपने लकी फैन्स को सरप्राइज करने और उनकी मनाली ट्रिप को हमेशा हमेशा के लिए यादगार बनाने जो सभी के लिए एक इमोशनल पल भी साबित हुआ।
इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा ने कैप्शन में लिखा, "मेरे 100 फैन्स और मेरी मेजबानी करने के लिए स्टेविस्टा का विशेष धन्यवाद, उनके शानदार विला में हमारे स्टे के हर पहलू को सुनिश्चित करना यादगार था। स्टेविस्टा टीम द्वारा दी जाने वाली सर्विस, फूड और एक्सपीरियंस सब कुछ बहुत शानदार और विचारशील था।"


Click it and Unblock the Notifications











