Vijay Deverakonda ने अपने 100 फैंस के लिए प्लान किया इतना जबरदस्त सरप्राइज, सुनकर रह जाएंगे हैरान!

Vijay Deverakonda Surprise For Fans: विजय देवरकोंडा को अपने करियर की शुरुआत से ही हमेशा अपने फैंस का प्यार मिलता रहा है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने वाकई कड़ी मेहनत की है। काफी स्ट्रगल करके आज वो फैन्स के फेवरेट एक्टर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर शुमार हैं।
विजय का मानना है कि उनके सुपरस्टार बनने के पीछे उनके फैंस का बहुत बड़ा हाथ है और फैंस से मिले इसी प्यार को वो हर साल देवरा संता के रूप में वापस लौटाते हैं। विजय ने अपने फैन्स के लिए ये पहल 5 साल पहले शुरू की थी और इसके चलते अब तक उनके कई सारे फैन्स उनके खास प्रोग्राम का हिस्सा बन चुके हैं।
विजय ने अपने फैन्स का शुक्रिया अदा करने के लिए क्रिसमस पर एक खास अनाउंसमेंट की थी। दरअसल हर साल विजय #Deverasanta के साथ अपने फैन्स के लिए क्रिसमस को सुपर स्पेशल बनाते हुए नए और एक्साइटिंग तोहफे के साथ सामने आते हैं, ऐसे में #Deverasanta2022 की उनकी प्लानिंग भी काफी बड़ी और खास थी जिसमें उन्होंने अपने 100 फैन्स के लिए एक ट्रिप अरेंज करने का सोचा, जो पूरी तरह से उनकी तरफ से स्पॉन्सर्ड है।
इसके लिए सोशल मीडिया पर पोल किया गया, और जिसका फैसला फाइनली अब सामने आ चुका है। विजय ने अपने फैन्स के लिए ट्रिप की एक डेस्टिनेश फाइनल कर दी है और वह है- मनाली।
इसे अपने फैन्स के साथ शेयर करते हुए विजय ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो पोस्ट की और कहा, "हैप्पी न्यू ईयर, माय लव। यह 'देवरासंता अपडेट' है। मैंने आपको बताया था कि मैं आप में से 100 लोगों को एक पेड ट्रिप हॉलीडे (फूड, ट्रेवल, एकोमोडेशन) पर भेजने जा रहा हूं। मैंने आप लोगों से पूछा था कि आप कहां जाना पसंद करेंगे और आप में से बहुत सारे लोगों ने पहाड़ों को चुना है, इसलिए हम पहाड़ों पर जाएंगे। मैं आप में से 100 को मनाली की 5 दिन की ट्रिप पर भेज रहा हूं। आप बर्फ से ढके पहाड़ देखने जा रहे हैं। आप मंदिर, मठ देखने जा रहे हैं, और हमने बहुत सारी एक्टिविटीज प्लान की है। अगर आप 18+ हैं, और आप मुझे फॉलो कर रहे हैं, तो बस अटैच्ड 'देवरासंता गूगल डॉक्यूमेंट फॉर्म फिल करें और हम आप में से 100 को चुनने जा रहे हैं.."
विजय के इस लेटेस्ट अपडेट को सुनकर फैंस उत्साहित हो गए हैं। एक यूजर का कहना है, 'ग्रेट वर्क। पहले मैंने कभी तेलुगु फिल्म नहीं देखी। जब मैंने आपका काम देखा तो सबटाइटल्स के साथ आपकी सारी फिल्में देखीं। ईश्वर आपके सभी सपनों को पूरा करें और आपको और आपके परिवार को एक खुशहाल और समृद्ध नया साल दें... अच्छा काम करते रहें और अपने माता-पिता को गौरवान्वित करें... ढेर सारा प्यार और सम्मान...विजय"
एक फैन ने कहा, "आपके पास एक गोल्डन हार्ट और 🔥 फेस है ... नाइट इन शाइनिंग आर्मर"। वहीं, एक और फैन कहते हैं, "देवरकोंडा सबसे खूबसूरत व्यक्ति हैं ❤️"
वर्कफ्रंट पर, विजय 2023 में सामंथा प्रभु के साथ रोमांटिक- ड्रामा फिल्म खुशी और जन गण मन में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












