..................... Vijay Deverakonda starrer film Liger much awaited trailer is out now, also starring Ananya Panday and Mike Tyson | विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म 'लाइगर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, दमदार एक्शन और रोमांस की झलक - Hindi Filmibeat

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म 'लाइगर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, दमदार एक्शन और रोमांस की झलक

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की पैन इंडिया फिल्म, लाइगर का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर अब जारी कर दिया गया है और यह हमारी अपेक्षा से कहीं ज्यादा बड़ा और रोमांचक है। फिल्म में एक्टर को एक पेशेवर MMA फाइटर के रूप में पेश किया गया। ट्रेलर में एक्शन से लेकर रोमांस तक का डोज होने के साथ ही, दिल को छू लेने वाले म्यूजिकल स्कोर और जबरदस्त ड्रामा है।

विजय ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लाइगर की पहली झलक मिलने के बाद से ही दर्शक इस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

vijay-deverakonda-film-liger-much-awaited-trailer-is-out-now-also-starring-ananya-panday-mike-tyson

पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनीं इस फिल्म में राम्या कृष्णन और माइक टायसन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। खास बात है कि इस फिल्म के साथ साउथ के सुपरस्टार विजय बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। जाहिर है इस डेब्यू को धमाकेदार होना ही है।

हिंदी दर्शकों के बीच विजय देवरेकोंडा फिल्म अर्जुन रेड्डी के साथ ही चर्चित हो गए थे। इस तेलुगू फिल्म को काफी दर्शकों ने देखा। और जिन्होंने नहीं उन्होंने इसकी हिंदी रीमेक कबीर सिंह देखने के बाद अर्जुन रेड्डी देखी।

बहरहाल, लाइगर 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह पांच भाषाओं में रिलीज होने वाली है- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम। फिल्म को करण जौहर और अपूर्व मेहता प्रड्यूस कर रहे हैं।

इस फिल्म को लेकर विजय भी बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने करण जौहर के लिए सोशल मीडिया पर लिखा था, "हमने जो सोचा आपने उसे हकीकत में बदल दिया। अब हम ये कहानी पूरे देश को दिखा सकते हैं। आपने हमारी कहानी पर यकीन किया और साथ दिया, हम फिल्म की दमदार कलेक्शन के साथ इसकी भरपाई करेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X